फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते पर बोलीं मधुरिमा, 'दोनों एक दूसरे के साथ...'

Mon, 20 Jan 2020 05:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jan 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli speak up on Siddharth Shukla and Shehnaz Gill relationship in show
Madhurima Tuli, Siddharth Shukla, Shehnaz Gill - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री मधुरिमा तुली बिग बॉस 13 से निकल चुकी हैं। शो के दौरान मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह अपनी लड़ाइयों की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह की फ्राईपैन से पिटाई करने की वजह से उन्हें घर से बेघर किया गया। घर से बेघर होने के बाद मधुरिमा ने विशाल आदित्य सिंह के अलावा बिग बॉस 13 में मौजूद कई कंटेस्टेंट के बारे में बात की। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli speak up on Siddharth Shukla and Shehnaz Gill relationship in show
madhurima tuli - फोटो : social media

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मधुरिमा तुली ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के खेल के बारे में भी बताया। मधुरिमा ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता काफी सच्चा और अच्छा है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं। गौरतलब है कि सिद्धार्थ खुला और शहनाज गिल की बिग बॉस के घर में काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। दर्शक भी उनकी नजदीकियों को प्यार का रिश्ता बता रहे हैं। ऐसे में मधुरिमा तुली का ये बयान काफी चर्चा में हैं। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli speak up on Siddharth Shukla and Shehnaz Gill relationship in show
Madhurima Tuli and Vishal - फोटो : twitter

इसके अलावा मधुरिमा ने शेफाली जरीवाला और माहिरा शर्मा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे शेफाली और माहिरा से कभी भी अच्छी वाइब्स नहीं आती थी। मैं कुछ भी बोलूं, दोनों मुझे उल्टा जवाब देते थे। उनके इस बर्ताव की वजह से मैंने उनसे दूरी बना ली थी।' वहीं बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शो से बाहर आने के बाद मधुरिमा तुली ने विशाल को लेकर कई खुलासे किए। मधुरिमा ने बताया कि शो से पहले विशाल भी उन्हें कई बार मार चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli speak up on Siddharth Shukla and Shehnaz Gill relationship in show
Madhurima Tuli - फोटो : twitter

मधुरिमा ने कहा- 'इससे पहले उसने (विशाल) भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।' मधुरिमा ने आगे कहा- 'ये एक तरह का दिमागी तौर पर टॉर्चर था। उसने मुझे झूठी उम्मीदें दीं जिसका मुझे बाद में एहसास हुआ। अगर वो मुझसे सही में प्यार करता तो मेरी बार बार बेइज्जती नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि वो मुझसे प्यार करता है या कभी प्यार भी किया। घर के अंदर वो मुझे लगातार किसी न किसी बात पर छेड़ता रहता था।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli speak up on Siddharth Shukla and Shehnaz Gill relationship in show
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya - फोटो : twitter

'उसने कहा मैं जीरो हूं, मेरा करियर जीरो है, मैंने अपने करियर में कुछ भी नहीं किया। अगर आप किसी के करियर पर इस तरह से सवाल खड़े करेंगे तो उसे बेशक बुरा लगेगा।' आपको बता दें कि बीते दिनों बिग बॉस में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिना तुली के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था। मधुरिमा ने गुस्से में विशाल पर फ्राइपैन से हमला किया था। जिसको देखते हुए वीकेंड का वार से उन्हे बेघर कर दिया गया।

पढ़ें: दर्शकों पर छाई 'तानाजी' की दीवानगी, अजय देवगन की एंट्री पर हुई नोटों की बारिश, देखें VIDEO

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed