{"_id":"5e494c438ebc3ee5b4468932","slug":"bigg-boss-13-mahira-sharma-do-not-want-to-meet-shehnaz-gill-after-finale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस खत्म होने के बाद भी नहीं हुई इन दो कंटेस्टेंट की सुलह, मिलने से भी किया इंकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस खत्म होने के बाद भी नहीं हुई इन दो कंटेस्टेंट की सुलह, मिलने से भी किया इंकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को बिग बॉस 13 के शानदार ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित कर दिया गया। करीब चार महीने चला ये शो पहले दिन से ही चर्चा में आ गया था। लड़ाई-झगड़े और रोमांस ने दर्शकों को शो से बांधकर रखा। हालांकि इस दौरान कई कंटेस्टेंट के बीच ऐसी लड़ाई हुई जो घर के बाहर खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
2 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
दरअसल बिग बॉस के 13वें सीजन की एंटरटेनर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा में शुरू से ही रिश्ते खास नहीं रहे। इन दोनों के साथ पारस छाबड़ा का लव ट्रायंगल भी बना। लेकिन फिर पारस ने माहिरा का साथ पकड़ लिया। ये बात कहीं न कहीं शहनाज को हमेशा चुभती रही। जब पारस और सिद्धार्थ सीक्रेट रूम में थे तो माहिरा और शहनाज कुछ वक्त के लिए साथ आए लेकिन बाद में इनके रिश्ते में पहले से ज्यादा खटास आ गई। अब माहिरा शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो शहनाज से कभी नहीं मिलना चाहतीं।
3 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : voot
माहिरा ने कहा, 'शहनाज का व्यवहार ऐसा ही रहा है। वो किसी एक चीज पर नहीं टिकतीं। मैं उन लोगों को पसंद नहीं करती जो ईमानदार नहीं होते। एक स्टैंड पर कायम न रहने की वजह से शहनाज को लोगों ने फ्लिपर का टैग दे दिया। घर में मेरे झगड़े कई लोगों से हुए लेकिन मैं शो के बाद शहनाज से बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mahira Sharma
- फोटो : Social Media
माहिरा ने अमर उजाला से हुई बातचीत में भी कई मुद्दों पर बात की। शो में हुई कुछ गलतियों को नजरअंदाज करने के लिए वह कहीं न कहीं शो के संचालकों को जिम्मेदार ठहराते हुए माहिरा कहती हैं, 'शो में इस बार कई चीजें ऐसी हुई हैं, जो पहले के किसी सीजन में नहीं हुईं, और यहां भी नहीं होनी चाहिए थीं। गाली गलौज तक तो पहले भी ठीक था, लेकिन इस बार तो धक्का-मुक्की और हाथापाई तक कि नौबत आई हैं। फिर भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई और सिर्फ सॉरी कहकर छोड़ दिया गया। अब इसमें हम कर भी क्या सकते हैं? बाद में खुद लोगों को ही समझना पड़ता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।