फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस खत्म होने के बाद फिर साथ दिखे माहिरा-पारस, अभिनेत्री ने कहा, 'तू ही तो मेरा...'

Mon, 09 Mar 2020 10:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Mar 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma shared photo with Paras Chhabra called him Tu hi toh mera dost hai
Paras Chhabra, Mahira Sharma - फोटो : social media

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा बिग बॉस 13 में अपने रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में थे। शो के अंदर दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और दर्शकों ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच प्यार का रिश्ता बताया। हालांकि बिग बॉस 13 में इन दिनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। अब बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है, लेकिन ये दोनों शो के बाद भी एक-दूसरे से हमेशा मिलते रहते हैं। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma shared photo with Paras Chhabra called him Tu hi toh mera dost hai
Paras Chhabra, Mahira Sharma - फोटो : social media

एक बार फिर से पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को साथ में देखा गया है। माहिरा शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और पारस छाबड़ा की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ कार का सहारा लेकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में माहिरा यल्लो और पारस ब्लैक एंड ब्लू ड्रेस में नजर आ रहे हैं। पारस के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए माहिरा ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tu hi toh mera dost hai 🌟 @parasvchhabrra #pahira . PC @riyabajaj_photography Photo edit @kellansworld Styling : @tiara_gal Assisted by : _anjalirajput @isimrankeshwani Outfit by : @magre.store Earings : @wearcrimson

A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة 💫 (@officialmahirasharma) on

Bigg Boss 13 Mahira Sharma shared photo with Paras Chhabra called him Tu hi toh mera dost hai
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

माहिरा तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'तू ही तो मेरा दोस्त है।' सोशल मीडिया यूजर और पारस-माहिरा के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अपने एक म्यूजिक वीडियो की वजह से सुर्खियों में थे। ये दोनों ने एक साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट किया। इसमें माहिरा और पारस क्रिश्चियन दूल्हा दुल्हन की ड्रेस में नजर आए। इस म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सामने आई तस्वीरों में माहिरा शर्मा ने सफेद रंग की वेडिंग गाउन पहनी हुई दिखीं तो वहीं पारस काले रंग का कोट पहना हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma shared photo with Paras Chhabra called him Tu hi toh mera dost hai
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

इसके अलावा हाल ही में बिग बॉस 13 के कुछ कंटेस्टेंट्स ने पार्टी करते हुए देखा गया। आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। जिनमें शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा, हिंदुस्तानी भाऊ, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और विशाल आदित्य सिंह कैमरे के सामने पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर में पीछे शेफाली के पति पराग त्यागी भी खड़े हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma shared photo with Paras Chhabra called him Tu hi toh mera dost hai
arti singh - फोटो : social media

तस्वीर में आरती और विशाल आदित्य सिंह साथ में पोज देते दिखाई दिए। 'बिग बॉस' में रहते हुए भी विशाल और आरती के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी है। वहीं दूसरी तस्वीर में विशाल आदित्य सिंह, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला पार्टी में खूब एंजॉय करते नजर आए। एक बार फिर मिलकर सभी ने पुराने दिनों की बातें कीं। पार्टी में 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट के साथ विकास गुप्ता भी थे। सीजन 11 में हिस्सा ले चुके विकास इस सीजन में देवोलीना की जगह पहुंचे थे। कुछ दिन रहने के बाद वो घर से बाहर हो गए। सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों को फैंस ने पसंद किया।

पढ़ें: Bigg Boss 13: पारस-माहिरा के रिश्ते पर शेफाली किया बड़ा खुलासा, कहा- 'पारस और माहिरा व्यस्क...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed