फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस हफ्ते छह सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड, शहनाज ने रश्मि पर निकाली भड़ास

Thu, 02 Jan 2020 03:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 02 Jan 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma Shefali Bagga Shefali Jariwala Madhurima Vishal Rashami Desai nominated
Mahira,Vishal and Shefali - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में नए साल के जश्न के बाद घरवालों ने एक दूसरे को नॉमिनेट किया। इस बार नॉमिनेशन की प्रकिया थोड़ी अलग थी। घरवालों ने लिविंग एरिया में एक दूसरे के चेहरे पर मुहर लगाकर घर से बेघर क्यों करना चाहते हैं इसकी वजह बताई। इस प्रक्रिया के दौरान घरवालों का खूब झगड़ा भी हुआ।

Bigg Boss 13 Mahira Sharma Shefali Bagga Shefali Jariwala Madhurima Vishal Rashami Desai nominated
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media

इस बार घर से छह लोगों नॉमिनेट हुए। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला,माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई हैं। इन सदस्यों में से रश्मि देसाई को छोड़कर सभी सदस्यों को घरवालों के वोट के आधार पर नॉमिनेट किया गया। जबकि रश्मि देसाई को शहनाज कौर गिल ने सीधे घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया।

Bigg Boss 13 Mahira Sharma Shefali Bagga Shefali Jariwala Madhurima Vishal Rashami Desai nominated
Rashami Desai - फोटो : twitter

दरअसल, 'बिग बॉस' ने शहनाज कौर गिल को बतौर कैप्टन विशेषाधिकार दिया था कि वह किसी एक सदस्य को सीधा घर से बेघर करने के नॉमिनेट करें। खास बात है कि शहनाज ने रश्मि को सिद्धार्थ की वजह से नॉमिनेट किया। शहनाज ने कहा- 'पहली वजह तो ये है कि मुझे लगता कि तुम मुझसे झूठा प्यार करती हो। दूसरा ये कि तुम मेरे दोस्त से दूर रहो। उसके खिलाफ मैं एक शब्द भी नहीं सुन सकती। वरना मुंह तोड़ दूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma Shefali Bagga Shefali Jariwala Madhurima Vishal Rashami Desai nominated
Mahira Sharma - फोटो : twitter

नॉमिनेशन प्रक्रिया के अलावा घरवाले खाना बनाने की ड्यूटी को लेकर एक दूसरे से लड़ते नजर आए। खाने को लेकर माहिरा का झगड़ा विशाल और रश्मि देसाई से हुआ। रश्मि ने माहिरा पर आरोप लगाया कि आपकी ड्यूटी में न तो खाना समय पर मिलता है और न की ब्रेकफास्ट। वहीं दो रोटी कम बनाने को लेकर माहिरा और विशाल का झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma Shefali Bagga Shefali Jariwala Madhurima Vishal Rashami Desai nominated
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter

इसके बाद माहिरा रोईं भी। माहिरा को रोता देख पारस शहनाज के पास गए और उनके कहा कि माहिरा कल से खाना बनाने का काम नहीं करेगी। पारस के यह कहते ही सिद्धार्थ ने पारस को समझाया और माहिरा से कहा कि तुम बिना बात के मुद्दा बना रही हो। ऐसा करके तुम ही गलत दिख रही हो। 

Bigg Boss 13: घरवालों के सामने मधुरिमा से बोलीं शहनाज, 'छोड़ इसे ऐसे लड़के आते जाते रहते हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed