फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन के वक्त रश्मि के ऊपर भड़कीं शहनाज, कहा- 'तुम्हारा मुंह तोड़ दूंगी'

Thu, 02 Jan 2020 03:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
shehnaz gill nominate rashami desai because of sidharth shukla
bigg boss - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में कल यानी बुधवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई । इसमें सभी ने एक-दूसरे पर कई बड़ आरोप लगाए । इस बार की नॉमिनेशन की प्रकिया थोड़ी अलग थी। घरवालों ने लिविंग एरिया में एक दूसरे के चेहरे पर अंगूठे की मुहर लगाकर एक-दूसरे को नॉमिनेट किया । साथ ही सबने वजह भी बताई । इस दौरान कंटेस्टेंट लड़ते हुए भी नजर आए । 

shehnaz gill nominate rashami desai because of sidharth shukla
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

घर से बेघर होने के लिए विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला,माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई नॉमिनेट हुए हैं । रश्मि देसाई को शहनाज गिल ने नॉमिनेट किया। शहनाज इस हफ्ते कैप्टन थीं । उन्हें बिग बॉस ने एक कंटस्टेंट को डायरेक्ट नॉमिनेट करने का अधिकार दिया । 

 

shehnaz gill nominate rashami desai because of sidharth shukla
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

शहनाज ने इस अधिकार के तहत रश्मि देसाई का नाम लिया । उन्होंने रश्मि को सिद्धार्थ की वजह से नॉमिनेट किया। शहनाज ने कहा- 'पहली वजह तो ये है कि मुझे लगता कि तुम मुझसे झूठा प्यार करती हो। दूसरा ये कि तुम मेरे दोस्त से दूर रहो। उसके खिलाफ मैं एक शब्द भी नहीं सुन सकती। वरना मुंह तोड़ दूंगी।'

View this post on Instagram

@shehnaazgill aur @realsidharthshukla ek doosre se kaisa wala pyaar karte hai? Watch #SidNaaz ka yeh aww moment aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaz gill nominate rashami desai because of sidharth shukla
Rashami and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

इस दौरान सिद्धार्थ, रश्मि और शहनाज की बातों पर बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे । इसके अलावा घरवालों में खाना बनाने को लेकर भी बहुत लड़ाई हुई । रश्मि ने माहिरा पर आरोप लगाया कि आपकी ड्यूटी में न तो खाना समय पर मिलता है और न की ब्रेकफास्ट। वहीं दो रोटी कम बनाने को लेकर माहिरा और विशाल का झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
shehnaz gill nominate rashami desai because of sidharth shukla
Mahira Sharma - फोटो : twitter

इसके बाद माहिरा रोती हुई नजर आईं। माहिरा को रोता देख पारस शहनाज के पास गए और उनसे कहा कि माहिरा कल से खाना बनाने का काम नहीं करेगी। पारस के यह कहते ही सिद्धार्थ ने पारस को समझाया और माहिरा से कहा कि तुम बिना बात के मुद्दा बना रही हो। ऐसा करके तुम ही गलत दिख रही हो।

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने घरवालों के सामने छुए माहिरा के पैर, बोलीं- 'मुझे माफ कर दो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed