'बिग बॉस 13' में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली शो में एक दूसरे के साथ लड़ते हुए नजर आते हैं। इन दोनों का किसी न किसी बात पर घर में झगड़ा हो जाता है। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में शहनाज मधुरिमा के साथ मिलकर विशाल का मजाक उड़ा रही हैं। इस दौरान शहनाज ऐसी बात बोल देती हैं जिसे सुनकर घरवाले देखते रह जाते हैं।
Bigg Boss 13: घरवालों के सामने मधुरिमा से बोलीं शहनाज, 'छोड़ इसे ऐसे लड़के आते जाते रहते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में दिखाया गया है कि किचन एरिया के पास सभी बैठे हुए हैं। विशाल किचन में काम कर रहे होते हैं और शहनाज मधुरिमा से बात करती हैं। शहनाज मधुरिमा से कहती हैं- 'तूने विशाल को छोड़ दिया? जवाब में वो कहती हैं- 'अभी चल रहा है।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'कोई भूत नहीं टकराया। सबसे बड़ा भूत तो वो खुद ही है।'
शहनाज आगे कहती हैं- 'छोड़ इसे ऐसे लड़के आते जाते रहते हैं।' शहनाज मधुरिमा से कहती हैं 'तू उसे गालियां दे।' मधुरिमा के बाद शहनाज विशाल के पास जाती हैं। शहनाज कहती हैं- 'मधुरिमा से कहता है मुझे गालियां पसंद नहीं है। फिर खुद भौंकता भौंकता बोलता रहता है।' वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज, मधुरिमा और विशाल की बातचीत सुन घरवाले हंस रहे हैं।
#MadhurimaTuli ke saath mil kar #ShehnaazGill kheech rahi hai @vishalsingh713 ki taang!
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/DmlEl5wHLd
इससे पहले नॉमिनेशन का एक और प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में घर वाले माहिरा शर्मा को जीरो का टैग दे रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि विशाल आदित्य सिंह आते हैं। विशाल माहिरा से कहते हैं- 'इस शो में ये पारस के बिना जीरो हैं।' इसके बाद माहिरा आती हैं। वो विशाल और मधुरिमा से कहती हैं कि 'आप दोनों इस शो में एक साथ रहकर भी जीरो हैं।'
Aaj phir aayi nominations ki baari aur gharwalon ne kiya #MahiraSharma ko target!
Dekhiye kaun hoga iss hafte nominate aaj raat 10.30 baje!
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/NiXcITZcmA
इसके बाद रश्मि देसाई आती हैं। रश्मि कहती हैं कि 'तुम्हारा अपना इस घर में कोई व्यक्तित्व ही नहीं है।' इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है कि एक बार फिर से घर का माहौल बिगड़ने वाला है। ऐसे में देखना होगा इस बार कौन किसको घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करता है।
Bigg Boss 13: अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का बड़ा बयान, बोलीं- 'शो से बाहर होते ही उसने..'