'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से दूसरी बार बेघर होते ही अरहान खान (Arhaan Khan) ने घरवालों से जुड़े खुलासे किए। इस बीच अरहान से जुड़ी एक और जानकारी आई है। खबरों की मानें तो अरहान एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ (Amrita Dhanoa) का फोन लगातार काट रहे हैं। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद अमृता धनोआ ने बताई।
Bigg Boss 13: अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का बड़ा बयान, बोलीं- 'शो से बाहर होते ही उसने..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अमृता धनोआ ने ये खुलासा किया। अमृता ने कहा- अरहान को शो से बाहर आने के बाद फोन कर रही हूं लेकिन वह लगातार फोन काट रहे हैं। वह मुझसे डर गया है। इससे पहले अमृता ने इंटरव्यू में कहा था- 'अरहान के शो से बाहर आने के बाद एक बार फिर से कानूनी प्रकिया को आगे बढ़ाऊंगी।'
अमृता ने अरहान पर आरोप तब लगाए थे जब वह 'बिग बॉस' शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से पहले घर में रह रहे थे। अमृता के दावे के मुताबिक वह और अरहान पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अमृता का कहना है- 'वो धोखेबाज है इसलिए मैंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। अमृता का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे।'
अमृता ने आगे कहा था-'उस वक्त अरहान 'बढ़ो बहू' सीरियल में काम कर रहे थे। अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए।' हालांकि शो से पहली बार बाहर आने पर अरहान ने इन आरोपों को झूठा बताया था। अरहान ने कहा था- 'मुझे नहीं पता अमृता कौन हैं। मैंने उन्हें कभी डेट नहीं किया तो फिर लिव-इन में जाने का तो सवाल की नहीं उठता। इस तरह के विवाद होना लाजमी हैं क्योंकि मैं बिग बॉस में गया था।'
शो में अरहान की दोबारा एंट्री के बाद अमृता ने अरहान पर इंटीमेट होने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। अमृता ने कहा था- 'अरहान ने मेरे साथ मलाड स्थित फ्लैट में इंटीमेट होने की कोशिश की थी। यह चौंकाने वाला था। घर में केवल एक ही गद्दा था। अरहान करीब आए और इंटीमेट होने की कोशिश करने लगे। मैं बताना चाहती हूं कि तब तक हम लोगों का ब्रेकअप हो चुका था। अब आप सोच सकते हैं कि वो कैसा इंसान है। ब्रेकअप के बाद भी मैंने अरहान से बात करना बंद नहीं किया था।'
फिर विवादों में कपिल का शो और मोना सिंह ने रचाई शादी, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें