फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर विवादों में कपिल का शो और मोना सिंह ने रचाई शादी, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें

Wed, 01 Jan 2020 05:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 01 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show again in controversy Mona Singh wedding Top 5 news
Kapil,Bharti, Mona and Kushal - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  

Television weekly Kapil Sharma show again in controversy Mona Singh wedding Top 5 news
Arhaan Khan - फोटो : twitter

बिग बॉस से बेघर हुए अरहान खान
इस हफ्ते अरहान खान बिग बॉस से बाहर हुए। अरहान सबसे पहले घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए थे। जिसके बाद कम वोट की वजह से बाहर हो गए थे। कुछ दिन बाद घर में अरहान ने दोबारा वापसी की थी। घर में आते ही अरहान ने रश्मि देसाई को प्रपोज किया। इसके बाद अरहान खान की शादी और बच्चे के सच का खुलासा सलमान ने किया। सलमान के इस खुलासे के बाद घर में अरहान और रश्मि के बीच झगड़ा भी हुआ। इसके बाद कई मेहमान आए उन्होंने ने भी रश्मि को अरहान को लेकर आगाह किया। हालांकि रश्मि और अरहान के बीच अब सब कुछ ठीक है।

Television weekly Kapil Sharma show again in controversy Mona Singh wedding Top 5 news
Kapil Sharma and Bharti Singh - फोटो : file photo

फिर विवादों में 'द कपिल शर्मा शो'
'द कपिल शर्मा शो' में अपनी अदाकारी से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाली भारती सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद भारती को शो से बाहर किए जाने की मांग तेज हो गई है। भारती के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और कोरियोग्रोफर और फिल्मकार फराह खान पर पंजाब पुलिस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित शो में एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज की है। शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि तीनों (भारती, रवीना, फराह) ने ईसाई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show again in controversy Mona Singh wedding Top 5 news
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter

अभिनेता कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या
अभिनेता कुशल पंजाबी की मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है।

विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show again in controversy Mona Singh wedding Top 5 news
Shyam and Mona Singh - फोटो : Instagram

मोना सिंह ने की शादी
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली मोना सिंह (Mona Singh) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोना ने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग 27 दिसंबर  को सात फेरे लिए। मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed