'बिग बॉस' में नए साल का जश्न घरवालों ने धूम धाम से मनाया। 'बिग बॉस' ने घरवालों के लिए पार्टी का आयोजन किया था जिसमें टीवी सीरियल्स के कई सितारे शामिल हुए थे। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में सभी घरवाले माहिरा शर्मा को टारगेट कर रहे हैं।
Bigg Boss 13: घरवालों ने नॉमिनेशन में माहिरा को किया टारगेट, बोले- 'पारस के बिना जीरो हो तुम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह प्रोमो वीडियो नॉमिनेशन प्रक्रिया का है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि घर वाले माहिरा शर्मा को जीरो का टैग दे रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि विशाल आदित्य सिंह आते हैं। विशाल माहिरा से कहते हैं- 'इस शो में ये पारस के बिना जीरो हैं।' इसके बाद माहिरा आती हैं। वो विशाल और मधुरिमा से कहती हैं कि 'आप दोनों इस शो में एक साथ रहकर भी जीरो हैं।'
इसके बाद रश्मि देसाई आती हैं। रश्मि कहती हैं कि 'तुम्हारा अपना इस घर में कोई व्यक्तित्व ही नहीं है।' इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है ज्यादातर घरवाले माहिरा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करेंगे। इस प्रोमो वीडियो में नॉमिनेशन की पूरी प्रकिया क्या है यह दिखाई नहीं गई है।
Aaj phir aayi nominations ki baari aur gharwalon ne kiya #MahiraSharma ko target!
Dekhiye kaun hoga iss hafte nominate aaj raat 10.30 baje!
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/NiXcITZcmA
नए साल के जश्न से पहले अरहान खान को देर रात 'बिग बॉस' ने घर से बेघर कर दिया। शो से बाहर होते ही अरहान ने सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर खरी खोटी सुनाई। सिद्धार्थ को टारगेट करने पर अरहान ने कहा- 'किस एंगल से टारगेट किया जा रहा है मुझे समझ नहीं आ रहा है। आप देखेंगे कि सामने से सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ से चीजें आती हैं जिसका लोग जवाब देते हैं। कई दफा ऐसा होता है कि सारे आते हैं तो झुंड में आते है। शुक्ला बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं।'
घर के अंदर कई बार बोला गया बाहर मिल इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अरहान ने इस पर हा- 'ये बातें सामने से आती हैं। हमेशा शुक्ला यही कहता है कि तूने तो अपनी मां की कसम खाई है तो बाहर मिलना। मैंने तो उनसे अच्छे से बात करने की भी कोशिश की थी जब मैं दोबारा घर में गया। मुझे लगता है कि शो में मुझे टारगेट बनाया गया क्योंकि मैं रश्मि के साथ दिल से हमेशा खड़ा रहा। जहां मुझे लगा कि उन्हें कोई मारने को आया या गाली देने को आया तो मैं उनके साथ खड़ा था।'
Bigg Boss 13: डांस करते-करते जैस्मिन के इतना नजदीक चले गए सिद्धार्थ शुक्ला, शर्मा गईं अभिनेत्री