फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा के बेघर होने की खबरों से तंग आ गईं मां, अब कह दी बड़ी बात

Wed, 12 Feb 2020 04:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 12 Feb 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma viral eviction news mother Sania Sharma reaction
Mahira Sharma and Sania Sharma - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते बेघर होने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग माहिरा शर्मा (Mahira Sharma), आरती सिंह और शहनाज कौर गिल हैं। 'सोमवार का वार' में इन तीनों को शो से बाहर नहीं निकाला गया। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि माहिरा शो से बेघर हो चुकी हैं। माहिरा के बेघर होने की खबरें दूसरी बार सामने आई हैं। अब इस पर माहिरा की मां सानिया शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma viral eviction news mother Sania Sharma reaction
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा ने बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट से बात की। बातचीत में माहिरा की मां ने घर से बेघर होने की खबरों को मात्र अफवाह बताया है। सानिया शर्मा ने कहा- 'नहीं, मेरी बेटी शो से बाहर नहीं हुई है। मैं पिछले पांच दिनाें से ये बातें सुन रही हूं। माहिरा शर्मा के अंदर ही हैं।' माहिरा शर्मा के घर से बेघर होने की खबरें पहले भी आई थीं जो कि महज अफवाह साबित हुईं। उस वक्त भी माहिरा की मां का बयान आया था। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma viral eviction news mother Sania Sharma reaction
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala

एक इंटरव्यू में माहिरा की मां ने कहा था- 'आप क्या बात कर रहे हैं? मैंने जब माहिरा के बेघर होने की बात सुनी तो कलर्स चैनल को फोन किया। चैनल ने इन खबरों को गलत बताया। सानिया ने आगे कहा कि उन्होंने तो मुझे माहिरा के एक हफ्ते के कपड़े भेजने को कहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि माहिरा शो से बाहर हो रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma viral eviction news mother Sania Sharma reaction
Vicky Kaushal - फोटो : twitter

इस बीच 'बिग बॉस' के 11 फरवरी के एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो वीडियो आया था। इसमें घरवाले घर में हो रही अनहोनी घटनाओं से डरते दिखे। वहीं शो में कन्फेशन रूम में विक्की कौशल भी नजर आए। विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए विक्की 'बिग बॉस' में पहुंचे।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma viral eviction news mother Sania Sharma reaction
vicky kaushal - फोटो : amar ujala

प्रोमो वीडियो में विक्की घरवालों को डराने के बाद उनके सामने आए। विक्की घरवालों से कहते नजर आए कि आप में से किसी एक के घर में बिताए ये आखिरी पल है। ये सुनते ही सबके चेहरे का रंग उड़ जाता है। ऐसे में देखना होगा कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होता है। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने किया रश्मि से अपने झगड़े की असली वजह का खुलासा, बोले- 'एक बार इसने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed