बिग बॉस का ड्रामा अब घर के बाहर तक पहुंच चुका है। गुरुवार को फैली एक अफवाह की वजह से मुंबई के एक मॉल के बाहर हजारों की संख्या में फैंस इक्ट्ठा हो गए। नतीजन पुलिस ने आकर भीड़ को तितर-बितर किया। दरअसल सोशल मीडिया और कुछ न्यूज पोर्टल ने ये अफवाह उड़ाई कि ओबेरॉय मॉल में 'मॉल टास्क' के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और रश्मि देसाई आ रहे हैं। और, ये तीनों बाहर जनता से सीधे वोट मांगेंगे।
मॉल टास्क की फेक न्यूज पर जुटे हजारों फैंस, सिद्धार्थ की टीम पर आसिम के पोस्टर्स फाड़ने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से ही मॉल के अंदर और बाहर सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और रश्मि देसाई के फैंस बैनर पोस्टर लेकर यहां पहुंचने लगे। भीड़ को बढ़ता देख प्रशासन ने सख्ती दिखाई। दोपहर तक स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस लगातार लोगों से वहां से जाने की अपील करती रही लेकिन फैंस वहीं डटे रहे।
मॉल पहुंचे आसिम रियाज के फैंस ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी ने उनके पोस्टर्स फाड़ दिए ताकि वो अपने चहेते कंटेस्टेंट को सपोर्ट न कर पाए। बिग बॉस की जानकारी देने वाले ट्वीटर अकाउंट द खबरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस कह रहे हैं कि उनके बैनर फाड़ दिए गए और उन्हें जबरदस्ती वहां से हटाया गया।
एक और ट्वीट में खबरी ने लिखा है, 'ये बहुत ही शॉकिंग है। सिद्धार्थ शुक्ला की पीआर टीम ने ओबेरॉय माल की हेल्प से पुलिस को रिश्वत दी है ताकि आसिम रियाज के फैंस के पोस्टर्स फाड़ दिए जाएं। और, उनके साथ गलत बर्ताव किया जाए।' हालांकि अमर उजाला इस ट्वीट की सच्चाई की पुष्टी नहीं करता है।
This is Shocking #Shukla PR team has Bribed some Police Officials with the help of @OberoiMall officials and are Toaring #AsimFans poster and mishandling them pic.twitter.com/vE2GKG4Dil
इस बीच मुंबई पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी है। वहीं, ओबेरॉय मॉल प्रबंधन ने इस अफरातफरी को देखते हुए दोपहर में ही मॉल बंद करने का ऐलान कर दिया और इसके शुक्रवार को सामान्य रूप से खुलने की बात कही।
फेक न्यूज का कारनामा: बिग बॉस 13 प्रतियोगियों को देखने उमड़ी हजारों की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस