रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी पड़ाव में चल रहा है। शो का फिनाले होने में कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स एक्टिव मोड में आ गए हैं। ये सभी कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति के साथ बिग बॉस का खेल खेल रहे हैं। ऐसे में शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार बिग बॉस 13 के आने वाले दिनों में काफी ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।
Bigg Boss 13: शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले लेंगे एंट्री, जानिए किसके घर से कौन आएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, बिग बॉस 13 के घर में जल्द सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य घर में रहने आ सकते हैं। इस बात की जानकारी TRENDGYAN नाम के एक ट्विटर हैंडल ने दी। इस ट्विटर हैंडल के अनुसार बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेट्स के परिवार के सदस्य सीक्रेट रूम में जाएंगे। जहां से वो सभी अपने कंटेस्टेंट्स की हरकतों, रणनीतियों और खेल पर नजर रखेंगे। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के घर वाले कुछ दिनों तक सीक्रेट रूम में ही रहेंगे।
TRENDGYAN के अनुसार, बिग बॉस के सीक्रेट रूम में माहिरा शर्मा के भाई आकाश, शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा, आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह, शेफाली जरीवाला के पति पराग प्यागी, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, विशाल आदित्य सिंह के भाई कुणाल और आसिम रियाज के भाई उमर या फिर उनकी खास दोस्त और पूर्व कंटेस्टेंट्स हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के सीक्रेट रूम में नजर आ सकती हैं। ऐसे में बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड काफी रोचक होने वाले हैं।
Family to stay inside House for a week #TrendGyann
Likely to come#MahiraSharma brother Akash #ShehnazGill brother Shehbaz Badesha#ArtiSingh bhabhi Kashmera Shah#Shefali Husband Parag Tyagi#Sidharth Mom#Vishal Brother kunal#Asim Himanshi/Umar#TrendGyan #BiggBoss13 #BB13
वहीं बिग बॉस 13 में इस हफ्ते दर्शकों को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। घरवालों के खेल की रणनीति बदली तो कई घरवालों के कनेक्शन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर सिद्धार्थ-आसिम के झगड़े में 'बिग बॉस' को दखल देना पड़ा तो वहीं शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती भी टूट गई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री कर सकते हैं। रोहित की एंट्री की कनेक्शन 'टिकट टू फिनाले' से जुड़ा हो सकता है।
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी घर में एक खास टास्क लेकर आएंगे। ये टास्क 'टिकट टू फिनाले' से जुड़ा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो जो भी इस टास्क को जीतेगा वो सीधा टॉप पांच में पहुंच जाएगा। यानी कि उसे किसी और पड़ाव को पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक मेकर्स 'टिकट टू फिनाले' की तैयारियों में जुट गए हैं। 'टिकट टू फिनाले' 'बिग बॉस' के हर सीजन में होता है। इस बार 'बिग बॉस' का फिनाले 15 फरवरी को है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से लड़ते ही शहनाज के खिलाफ हुए ये सितारे, कहा, 'सना ने किया उनका इस्तेमाल'