फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' खत्म होने के बाद रश्मि ने की सिद्धार्थ की तारीफ, बोलीं- 'हमें पता था कि हमारी लड़ाई...'

Sat, 29 Feb 2020 05:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai praised sidharth shukla
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' अभी तक का सबसे लोकप्रिय सीजन रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट थे जिनके बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिले हालांकि घर से निकलने के बाद उनके रिश्ते सामान्य लग रहे हैं। ऐसे ही दो सितारे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई। सीरियल 'दिल से दिल तक' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जब ये दोनों बिग बॉस के घर के अंदर गए तब उनके बीच तीखी नोक झोंक हुई हालांकि अब उनके रिश्ते सामान्य हैं। 

bigg boss 13 rashami desai praised sidharth shukla
rashami desai - फोटो : social media

बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। रश्मि से जब सिद्धार्थ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर दोनों के फैंस को भी यकीन नहीं आया।

bigg boss 13 rashami desai praised sidharth shukla
Rashami Desai - फोटो : Social Media

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के बारे में कहा कि 'हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वो काफी अच्छा इंसान है। जब शो खत्म होने वाला था हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai praised sidharth shukla
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि आगे कहती हैं कि, 'हम दोनों को पता था कि हमारी लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी लेकिन मुझे खुशी है कि शो के खत्म होते होते हम अच्छी तरह से बातचीत करने लग गए थे। बिग बॉस में भी जब हम एक दूसरे की टांग खींचते थे तो दर्शकों को ये काफी पसंद आया।' जब रश्मि से पूछा गया कि क्या वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं तो उन्होंने कहा कि 'नहीं हम रिलेशनशिप में नहीं थे।'

विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai praised sidharth shukla
Rashami Desai - फोटो : Instagram
बीते दिनों रश्मि ने सिद्धार्थ के विजेता बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मुंबई में एक समारोह के दौरान रश्मि से पूछा गया कि 'लोग कह रहे हैं कि सिद्धार्थ फिक्स्ड विनर थे।' इस पर रश्मि ने कहा कि 'अगर लोग इस पर बात कर रहे हैं तो लोगों ने आपको बताया होगा कि विजेता कौन होना चाहिए, कौन जीता। मैं कौन हूं किसी की जीत पर सवाल उठाने वालीं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही बेवकूफी भरा सवाल है।'
 

जैकलीन संग काम करने से पहले आसिम के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, वीडियो भी आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed