फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रोटी को लेकर भिड़े कंटेस्टेंट्स, सिद्धार्थ से बोलीं रश्मि- औकात की बात मत करना

Tue, 08 Oct 2019 09:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Oct 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai Devoleena Bhattacharjee Shehnaz Siddharth Shukla fight in salman khan show
Rashmi Desai, Siddharth Shukla - फोटो : social media

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन बवाल देखने को मिलता है। शो में निजी टिप्पणी के बाद अब बात खाने और रोटियों तक पहुंच आई है। रोटियों को लेकर बिग बॉस के घर में टीवी सितारे रश्मि देसाई,देवोलीना भट्टाचार्य, शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला भिड़ गए हैं। बात एक-दूसरे की औकात तक पहुंची गई। कलर्स टीवी ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मंगलवार को प्रसारित होने वाले बिग बॉस 13 के प्रोमो को साझा किया है। इस प्रोमो में शहनाज,रश्मि देसाई,देवोलीना भट्टाचार्य और सिद्धार्थ शुक्ला घर के राशन को लेकर शुरुआत में भिड़ते दिखाई देते हैं। फिर कुछ देर बाद मोटी-पतली रोटी को लेकर विवाद शुरू हो जाता है और रश्मि-सिद्धार्थ शुक्ला के बीच औकात को लेकर बहस होने लगती है। 

Bigg Boss 13 Rashmi Desai Devoleena Bhattacharjee Shehnaz Siddharth Shukla fight in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

कलर्स टीवी द्वारा बिग बॉस 13 के जारी हुए प्रोमो के अनुसार, शहनाज देवोलीना भट्टाचार्य से दोपहार को केवल चावल बनाने के बोलती हैं। जिस पर देवोलीना बोलती हैं कि सबको दाल,चावल, रोटी-सब्जी सब चाहिए तो मैं सब कुछ बनाकर दे रही हूं। इस पर शहनाज देवोलीना को जिम्मेदारियां गिनाने लगती हैं जो बिग बॉस ने उन्हें दी हैं। इसके जवाब पर देवोलीना बोलती हैं कि राशन के बारे में जब चर्चा होती है तो आप उस समय वहां मौजूद क्यों नहीं रहती हो ? 

Bigg Boss 13 Rashmi Desai Devoleena Bhattacharjee Shehnaz Siddharth Shukla fight in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

इस बात को लेकर शहनाज और देवोलीना आपस में बहस कर रहे होते हैं। वहीं शहनाज के समर्थन में पारस जा जाते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला से चर्चा करते हुए पारस कहते हैं कि जीने के लिए रोटी खानी है ना की खाने के लिए जीना, यहां पर लोग खाने के लिए जी रहे हैं। इसके बाद पारस बोलते हैं सिलेब्रिटी तो हम भी हैं पर हम भी रोटियां खाते हैं, नहीं खाते चावल। पारस की इस बात पर सिद्धार्थ उनकी बात को काटते हुए कहते हैं कि ऐसे कुछ नहीं है कि सिलेब्रिटी केवल रोटियां खाते हैं चावल नहीं खाते। इस पर कोएना भी अपनी राय रखती हुई दिखाई देती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai Devoleena Bhattacharjee Shehnaz Siddharth Shukla fight in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

इसके बाद शहनाज देवोलीना द्वारा बनाई गई रोटी को दिखाते हुए रहती हैं कि मैं इतनी मोटी रोटी नहीं खाई। इस पर देवोलीना समझाते हुए कहती हैं कि अभी बना है तो खा लो। इस पर शहनाज कहने लगती हैं कि ऐसी रोटी कल क्यों नहीं थी परसो क्यों नहीं थी। मतलब राशन खत्म करना है। ये बाद इगो पर आ गई है..!!! शहनाज कहती हैं कि मोटी रोटी बनाने से आटा खत्म हो जाएगा मेरा, रोटी पतली पतली बना। इस पर सिद्धार्थ शुक्ला बीच में आ जाते हैं ।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai Devoleena Bhattacharjee Shehnaz Siddharth Shukla fight in salman khan show
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि अब तक ऐसी रोटियां नहीं बन रही थीं। फिर देवोलीना को समझाते नजर आते हैं कि अगर कोई पतली रोटी बनाने को बोल दे तो काम नहीं बढ़ जाएगा।  इस पर रश्मि बीच में आते हुए सिद्धार्थ से बोल देती हैं कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं तो ये कोई रोटी नहीं है ये पराठा हैं। सिद्धार्थ की तेज आवाज सुनकर रश्मि बोलती हैं कि आप मुझसे चिल्लाकर बात ना करें। इस पर सिद्धार्थ बोल देते हैं चिल्ला तो तुम भी रही अपनी औकात पर जितना चिल्ला सकती हो, इस पर रश्मि गुस्से में बोल देती हैं औकात की बात मत करना। तुमसे तो ज्यादा है। अपनी हद में रहो। इस पर रश्मि गुस्से में बोल देती हैं कि सबको पता है किसकी कितनी औकात है। इस प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि बिग बॉस के घर में रश्मि और सिद्धार्थ की बीच दुश्मनी देखने को मिल सकती है। 



पढ़ें: Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं ये 4 लड़कियां, घर में फिर हुआ बवाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed