{"_id":"5d9b43878ebc3e93b147ccfa","slug":"bigg-boss-13-salman-khan-aprriciate-hina-khan-by-saying-first-contestant-as-bahu-bani-babe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: हिना की सलमान ने की तारीफ, एक्ट्रेस को बताया घर की असली 'बहू बनी बेब'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: हिना की सलमान ने की तारीफ, एक्ट्रेस को बताया घर की असली 'बहू बनी बेब'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 07 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Hina Khan and Salman Khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। हाल में इस सीजन का पहला वीकेंड एपिसोड, वीकेंड का वार प्रकाशित हुआ। इस एपिसोड में शो की पुरानी प्रतियोगी हिना खान भी नजर आईं। गौरतलब है कि हिना खान सीजन 11 की प्रतियोगी हैं। उस सीजन में हिना अपने खेल से दर्शकों की पंसदीदा प्रतियोगी बन गई थीं। इस सीजन के पहले वीकेंड के वार में वह सुपरमार्केट टॉस्क आयोजित करवाती नजर आईं। इस टॉस्क के अंतर्गत एक्ट्रेस प्रतियोगियों के लिए उनके घरवालों और दर्शकों का संदेश लेकर पहुंची थीं।
2 of 4
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिना ने घरवालों के बताया कि बहू की छवि लेकर बिग बॉस में आना कोई खराब बात नहीं हैं। मैं खुद भी शो में बहू की इमेज के साथ आई थी। वहीं बिग बॉस के मंच पर सलमान और हिना की अच्छी केमिस्ट्री नजर आई। दोनों एक दूसरे से बड़े अदब से बात करते देखे गए। बातचीत के दौरान सलमान ने हिना खान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हिना खान ही घर की अब तक की असली 'बहू बनी बेब' हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने शो की दूसरे एक्ट्रेसेस की उनकी बदलती छवि को लेकर भी तारीफ की।
3 of 4
hina khan
- फोटो : social media
सूत्रों के मुताबिक सभी सेलिब्रिटीज में हिना खान को इस सीजन में सबसे पहले बुलाया गया क्योंकि उन्होंने सभी के सामने एक उदाहरण पेश किया था कि आखिर घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी छवि का ख्याल कैसे रखा जा सकता है। वहीं हिना ने अपने खेल के दौरान हमेशा अपने असल व्यक्तित्व को दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
इसके साथ ही हिना ने यह भी कहा कि शो में जब तक आप असल रूप में रहते हैं और खुद के लिए लड़ सकते हैं तो आपकी सेलिब्रिटी की छवि को भी कोई खतरा नहीं होता है भले ही आप खेल में थोड़े कच्चे ही क्यों ना हों। अंत में में यही याद रखा जाएगा कि घर के बाहर आपका करियर और छवि कैसी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।