फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शेफाली के लिए रोमांटिक हुए सिद्धार्थ, पारस-माहिरा भी आए नजदीक, टूटा शहनाज का दिल !

Mon, 07 Oct 2019 06:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Dey get romantic for Shefali and Mahira Sharma Paras Chhabra come together
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

बिग बॉस के सीजन 13 का पहला सप्ताह धमाकेदार रहा है। अब दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी धमाकेदार होगी। बिग बॉस के घर से दो प्रोमो वीडियो सामने आए हैं। एक प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ डे शेफाली बग्गा के लिए रोमांटिक गाना गा रहे हैं तो वहीं दूसरे में माहिरा, शहनाज और पारस के लव ट्राइंगल को लेकर हो रही बहस को दिखाया गया है। हालांकि आज नॉमीनेशन स्पेशल डे है तो घरवाले एक-दूसरे को नॉमीनेट करते भी नजर आएंगे।

Bigg Boss 13 Siddharth Dey get romantic for Shefali and Mahira Sharma Paras Chhabra come together
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

पहले प्रोमो वीडियो की शुरुआत में शहनाज गिल सिद्धार्थ डे से कहती हैं " एक बात बोलूं- क्या शेफाली के लिए आपकी फीलिंग सच्ची है?" इसके बाद बिग बॉस अपनी आवाज में कहते हैं "क्या कामयाब हो पाएगी, लवर बने हुए लेखक की अपनी रियल लाइफ लव स्टोरी।" गौरतलब है कि वीकेंड के वार में चिट्ठी टास्क में सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा के बीच में रोमांटिक एंगल देखने को मिला था। सिद्धार्थ डे ने तो शेफाली के माथे पर किस भी कर लिया था।

Bigg Boss 13 Siddharth Dey get romantic for Shefali and Mahira Sharma Paras Chhabra come together
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि सिद्धार्थ डे बिग बॉस के घर के पूल में नहा रहे हैं और शेफाली पूल के पास शॉट्स, टी-शर्ट और जेकेट पहने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए टहल रही हैं। सिद्धार्थ डे पूल में नहाते हुए शेफाली के लिए रोमांटिक गाना भी गाते हैं "बाजीगर मैं बाजीगर", "दिलवालों का मैं दिलबर" इसी बीच एक गाना पीछे से ऑडियो में चलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Dey get romantic for Shefali and Mahira Sharma Paras Chhabra come together
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

वहीं दूसरे प्रोमो वीडियो की शुरुआत में पारस आरती से कहते हैं 'प्यार है पर मुश्किल है, दो लोगों की सोच मिलनी बहुत जरूरी है'। इसके बाद शहनाज आसिम रियाज से कहती हैं 'दोनों का टाइम स्पेंड करना मतलब अट्रेक्शन'। शहनाज पारस की ओर इशारा करते हुए कहती हैं कि जब वो मेरे साथ बैठा होता है तो माहिरा को प्रॉब्लम होती है। इसके बाद पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा, दोनों से सवाल पूछते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Dey get romantic for Shefali and Mahira Sharma Paras Chhabra come together
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

पारस माहिरा से पूछते हैं कि क्या आप मुझे पसंद करती हैं इस पर माहिरा जवाब देती हैं कि हां मैं आपको पसंद करती हूं। आप मुझ पर विश्वास कर सकते हैं। मेरे लिए रिश्ते दिल से मैटर करते हैं। इस पर शहनाज कहती हैं कि शुरू में आप मुझे अटेंशन देते थे मुझे अच्छा लगता था अब आप माहिरा के साथ रहते हैं मुझे जलन होने लगी है। मैं अपने ब्वायफ्रेंड को किसी और लड़की से बात करना अलाउ नहीं करूंगी। पारस कहते हैं कि आप मुझे टाइम दीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed