फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं ये 4 लड़कियां, घर में फिर हुआ बवाल

Tue, 08 Oct 2019 05:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Oct 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan day 8 female contestant nominated by male
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

बिग बॉस का 13वां सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोमवार को टेलीकास्ट हुए ऐपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इसमें बिग बॉस ने अलग-अलग कर तीन लोगों को चुना। इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल थी। उस लड़के को इन दोनों लड़कियों में से किसी एक को नॉमिनेट करना था जबकि दूसरे को सेफ। लड़कियों को उस लड़के को अपनी बातों से रिझाना था। जानिए इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

Bigg Boss 13 Salman Khan day 8 female contestant nominated by male
पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पारस छाबड़ा- माहिरा शर्मा - शहनाज गिल
सबसे पहले पारस, माहिरा और शहनाज गिल आए। माहिरा कहती हैं- 'इस घर में लड़के हैं और लड़कियां है..' इतने में पारस कहते हैं कि क्या मैं आपको पसंद हूं ? इस पर माहिरा कहती हैं- 'हां आप मुझे पसंद हैं और आप मुझ पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आपके लिए मेरी फीलिंग एक दम रीयल हैं, क्योंकि मेरे लिए कनेक्शन मैटर करते हैं। मेरे को कनेक्शन दिल से फील हुआ तो मैं आपकी तरफ आई।' इसके बाद पारस शहनाज से पूछते हैं कि आप कुछ कहना चाहती हैं तो शहनाज कहती हैं- आप पहले मुझे अटेंशन दे रहे थे तो मुझे अच्छा लगता था।' इसके बाद पारस कहते है कि आपने कहा कि अगर पारस मेरा ब्वॉयफ्रेंड है तो मुझे माहिरा से प्रॉब्लम है। लेकिन आप दिन भर लड़कों के साथ बैठो तो। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर किसी लड़की से बात नहीं करने दूंगी।' इस पर पारस कहते हैं कि अगर आपको माहिरा से दिक्कत है तो मुझे टाइम दो। इस पर शहनाज कहती हैं कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं लॉयल नहीं हूं। इस पूरी बातचीत के बाद पारस ने शहनाज को नॉमिनेट कर माहिरा को सेफ कर लिया।

Bigg Boss 13 Salman Khan day 8 female contestant nominated by male
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि और आरती - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला- आरती- रश्मि देसाई
इसके बाद दूसरे नंबर में सिद्धार्थ, रश्मि और आरती की तिकड़ी आई। आरती कहती हैं- 'मुझे एक मौका चाहिए, आप मुझे बचा सकते हैं तो।' इसके बाद रश्मि कहती हैं कि सिद्धार्थ हम दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं और मैं सच में चाहती हूं कि हमारी दोस्ती पहले से बेहतर हो जाए।' लंबी बात के बाद सिद्धार्थ ने कहा कि मेरे दो-ढाई सालों में रश्मि से नहीं बन पाई तो इतने दिनों में क्या बनेगी। इसलिए मैं रश्मि को नॉमिनेट करता हूं जबिक आरती को सेफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan day 8 female contestant nominated by male
दलजीत, सिद्धार्थ डे और शेफाली - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ डे- शेफाली- दलजीत
सिद्धार्थ डे से शेफाली बग्गा कहती हैं- 'अभी तक जो भी हमारा कनेक्शन बना है वो बेहद स्ट्रॉन्ग हैं और आप मुझे बेहद पसंद हैं।' इसके बाद शेफाली बालकनी से एक फूल सिद्धार्थ डे को देती हैं। वहीं इसके बाद सिद्धार्थ दलजीत से कहते हैं कि आप बताओ। इस पर दलजीत कहती हैं- मुझे लगता है कि मैं बहुत साफ हूं और मेरी आपसे कोई भी निजी दुश्मनी नहीं है। इसके साथ ही जो आपका और मेरा कनेक्शन है वो बहुत ही कमाल का है। मैंने आपको कहा था कि आप जो भी फैसला लें वो सोच समझकर लें और मैं उम्मीद करती हूं आप सही फैसला लेंगे।' दोनों की बात सुनकर अंत में सिद्धार्थ ने दलजीत को नॉमिनेट कर दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan day 8 female contestant nominated by male
आसिम- देवोलीना और कोएना - फोटो : सोशल मीडिया

आसिम- देवोलीना- कोएना मित्रा और अबू मलिक
आखिर में बिग बॉस ने आसिम और अबू से कहा कि वो मिलकर फैसला करें कि उन्हें कोएना और देवोलीना में से किसे नॉमिनेट करना है। आसिम से देवोलीना कहती हैं कि आपको ऐसा लगता होगा कि मैं आपसे निजी दुश्मनी निकालती हूं, लेकिन वो एक टास्क था। इसके जवाब में आसिम कहते हैं- 'मैं आपकी बात से सहमत हूं लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए की अगर किसी के गले पर आप हेयर रिमूवर क्रीम लगा रहे हैं तो वो बर्न हो जाएगा। हम यहां काम करने आए हैं, सफर करने नहीं आए हैं।' देवोलीना के बाद कोएना के लिए आसिम ने कहा- 'आप तब से एक ही बात कह रही है कि गिव अप कर दिया, गिव अप कर दिया, क्या और कोई बात नहीं है आपके पास। आपने इस टास्क की शुरुआत ही उस टास्क से की है। मुझे कुछ नया बताओ।' दोनों ने आपसी सहमति से कोएना को नॉमिनेट कर दिया।

Bigg Boss 13: नए प्यार के चक्कर में रियल लाइफ गर्लफ्रेंड को भूल बैठे पारस, बोले- कई बार ब्रेकअप...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed