छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा ट्रेंड में बना रहता है। इसकी वजह है इसके कंटेस्टेंट्स। इसके कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। हफ्ते के अंत में वीकेंड का वार होता है। जिसमें सलमान हमेशा इन सभी कंटेस्टेंट्स को हफ्तेभर की गतिविधियों के लिए फटकार लगाते हैं। लेकिन इस बार एक कंटेस्टेंट को फटकार लगाना सलमान के लिए महंगा साबित हुआ है।
सलमान की फटकार से गुस्से में आए आसिम रियाज के फैन्स, लाखों ट्वीट कर जताई नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कंटेस्टेंट हैं आसिम रियाज। आसिम रियाज की बिग बॉस में बीते दिन सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई हुई थी। जिसे लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने आसिम रियाज को जमकर फटकार लगाई। लेकिन सलमान की फटकार का आसिम के फैन्स को काफी बुरा लगा। फैन्स ने आसिम के सपोर्ट में ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा ट्वीट किए। सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग व्यूवर चॉइस आसिम ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग को अब तक डेढ़ लाख बार इस्तेमाल किया गया है।
इसी को लेकर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने भी अपनी राय रखी है। कोएना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जब सिद्धार्थ ने आसिम के घरवालों के लिए आपत्तिजनक बातें कही थीं तो घरवालों का क्या रिएक्शन था। इसी के साथ ये भी दिखाया गया है कि आसिम के जवाब देने पर घरवालों ने उनपर कितना गुस्सा किया है। इस वीडियो के साथ कोएना ने मेकर्स के लिए लिखा, 'और कितना गिरोगे'।
Take a bow.... Makers!!
Apparently,
A Role Model, Idol.... Hero!!
Aur kitna girogey??? https://t.co/cYuxodoT55
गौरतलब है कि इस बार वीकेंड का वार में मेहमान के रूप में काजोल और अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान इन दोनों ने घरवालों के अलावा सलमान खान के सात भी जमकर मस्ती की। अजय और काजोल ने घर के अंदर जाकर घरवालों के साथ गेम खेला।
वहीं इस दौरान सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए। गर्लफ्रेंड्स से लेकर अभी तक सिंगल रहने के फैसले तक सलमान ने कई राज बताए। शो में उन्होंने सच का सामना किया और एक-एक कर कई बातें बताईं।