फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस वजह से सलमान ने अब तक नहीं की शादी, खुद बताया कितनी रहीं गर्लफ्रेंड्स

Sun, 05 Jan 2020 11:04 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan reveals why he is single infront of ajay devgn and kajol
salman khan - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए। गर्लफ्रेंड्स से लेकर अभी तक सिंगल रहने के फैसले तक सलमान ने कई राज बताए। शो में उन्होंने सच का सामना किया और एक-एक कर कई बातें बताईं।

bigg boss 13 salman khan reveals why he is single infront of ajay devgn and kajol
bigg boss 13 - फोटो : voot

वीकेंड का वार में अजय देवगन और काजोल पहुंचे। काजोल ने कहा कि 'इस एपिसोड में मैं थोड़ा ट्विस्ट लेकर आई हूं क्योंकि इस बार टास्क मैं कराने वाली हूं तुम दोनों से।' इसके बाद एक लाई डिटेक्टर कुर्सी लाई गई जिस पर सलमान और अजय देवगन को बैठना था।

bigg boss 13 salman khan reveals why he is single infront of ajay devgn and kajol
bigg boss 13 - फोटो : voot

काजोल की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'हमें तो कोई प्रॉब्लम नहीं होगी क्योंकि हम सच के अलावा कुछ नहीं बोलते।' काजोल कहती हैं कि 'दोनों इतने माहिर झूठे हो तो मुझे लगा कि तुम दोनों के लिए ये कुर्सी बिल्कुल ठीक है।' ये सब देखकर अजय देवगन कहते हैं कि 'इसकी जरूरत क्या थी दुनिया में वाइफ से बड़ी लाई डिटेक्टर कहां होती है।' आगे सलमान कहते हैं कि 'इसी वजह से तो मैं सिंगल हूं।' अजय देवगन उनसे कहते हैं कि 'बहुत लकी हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan reveals why he is single infront of ajay devgn and kajol
bigg boss 13 - फोटो : voot

जब सलमान लाई डिटेक्टर कुर्सी पर बैठते हैं तो काजोल पूछती हैं कि 'क्या आपकी पांच से कम गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं?' काजोल का ये सवाल सुन अजय देवगन कहते हैं कि 'एक टाइम पर या पूरी लाइफ में?' इतना सुनते ही काजोल जोर-जोर से हंसने लगती हैं। वहीं लाई डिटेक्टर मशीन की ग्रीन और रेड दोनों लाइट्स जलने लगती हैं। काजोल कहती हैं कि 'ये सवाल सुन लाई डिटेक्टर भी कन्फ्यूज हो गया है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan reveals why he is single infront of ajay devgn and kajol
bigg boss 13 - फोटो : social media

काजोल के इस सवाल पर सलमान खान ने कहा कि 'मेरी पूरी जिंदगी में केवल पांच गर्लफ्रेंड्स रही हैं।' अजय देवगन कहते हैं, 'लेकिन तुमने टीवी पर कहा है कि तुम वर्जिन भी हो?' सलमान कहते हैं, 'हां। मैं हूं। जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती।' आगे काजोल कहती हैं कि 'ये बड़ा झूठ है।' बता दें कि इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सलमान ने खुद को वर्जिन बताया था। 

केएल राहुल की तस्वीर देख कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं सुनील शेट्टी की बेटी, कह दी दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed