फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: सलमान से पहले जानें कौन होगा इस हफ्ते बेघर, छह कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Fri, 20 Dec 2019 08:28 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Dec 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Abu Malik Mahira Sharma may eliminate this Weekend Ka Vaar
MAahira, Rashami, Siddharth and Abu - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' सीजन 13 का यह तीसरा हफ्ता है। दूसरे हफ्ते में दलजीत कौर और कोएना मित्रा घर से बेघर हो गई थीं। इस बार भी घर से दो लोग बाहर जाएंगे। 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि डबल एविक्शन होगा। खास बात है कि इस बार लड़कियों के साथ लड़के भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। 'वीकेंड का वॉर' से पहले जानिए इस हफ्ते घर से कौन से दो कंटेस्टेंट बाहर हो जाएंगे। 

Bigg Boss 13 Salman Khan show Abu Malik Mahira Sharma may eliminate this Weekend Ka Vaar
Asim - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार घर से बेघर होने के लिए लड़कों में असीम रियाज, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबु मलिक हैं। लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा नॉमिनेटड हैं। 'बिग बॉस 13' वोटिंग ऑनलाइन पोल के मुताबिक सबसे ज्यादा वोट असीम रियाज को मिले हैं। खबर लिखे जाने तक वोटिंग के मामले में असीम पहले नंबर पर हैं। असीम को 46.52 फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि को  27.28 फीसदी वोट मिले हैं।

Bigg Boss 13 Salman Khan show Abu Malik Mahira Sharma may eliminate this Weekend Ka Vaar
Mahira, Paras and Rashami Bigg Boss 13 - फोटो : VOOT

तीसरे नंबर पर माहिरा शर्मा हैं। माहिरा को 8.66 फीसदी वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को  7.77 फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर अबु मलिक हैं। अबु मलिक को  5.28 फीसदी वोट मिले हैं। आखिर में सिद्धार्थ डे हैं। सिद्धार्थ को 4.49 फीसदी वोट मिले हैं। इस वोटिंग पोल के मुताबिक लड़कियों में सबसे कम वोट माहिरा शर्मा को और लड़कों में सबसे कम वोट सिद्धार्थ डे को मिले हैं। 'बिग बॉस' के अंदर से जुड़ी जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने अकाउंट ने एक ट्वीट किया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Abu Malik Mahira Sharma may eliminate this Weekend Ka Vaar
Dalljiet Kaur and Koena Mitra - फोटो : twitter

इस ट्वीट के मुताबिक सबसे कम वोट अबु मलिक और माहिरा शर्मा को मिले हैं। आपको बता दें, बीते हफ्ते दलजीत और कोएना ने घर से बाहर जाते ही कई खुलासे किए थे। कोएना ने सलमान के ऊपर पक्षपात का आरोप लगा। वहीं दलजीत ने तीन कंटेस्टेंस्ट को नकली बताया। दलजीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सबसे ज्यादा नकली हैं। 
 



 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Abu Malik Mahira Sharma may eliminate this Weekend Ka Vaar
Dalljiet Kaur - फोटो : twitter

इसके साथ ही दलजीत ने सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे रियल सदस्य बताया। दलजीत के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को वह विजेता के तौर पर देखती हैं। फिलहाल बिग बॉस ने घरवालों को टॉय टास्क दिया था। इस टास्क को घरवालों ने अच्छे से नहीं किया। यह टास्क बिग बॉस ने बाद में रद्द कर दिया। साथ ही घरवालों की फटकार भी लगाई। 

नोट - अमर उजाला ऑनलाइन वोटिंग आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- KBC11: सात करोड़ के सवाल पर गौतम कुमार झा ने क्विट किया गेम, क्या आपको पता है इसका जवाब?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed