फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पंजाबी कटरीना को दूसरी बार मिला 'मोहब्बत' में धोखा, बोलीं-चालू निकला अब बताऊंगी

Wed, 09 Oct 2019 03:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Oct 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 salman khan Show paras chhabra Ditched Shehnaz gill in nomination task
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का 13वां सीजन शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में खास तौर से कुछ कंटेस्टेंट्स लगातार शो को टीआरपी दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक तरफ जहां सिद्धार्थ डे- शेफाली बग्गा का नाम है तो वहीं दूसरी ओर पारस छाबड़ा- शहनाज गिल भी शामिल हैं। शो में हाल फिलहाल में घर की क्वीन का टास्क जारी है। ऐसे में सामने आया है कि पारस ने दूसरी बार शहनाज को धोखा दिया है।

Bigg Boss 13 salman khan Show paras chhabra Ditched Shehnaz gill in nomination task
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot

दरअसल 8 अक्टूबर को बिग बॉस 13 के घर में पहली ‘क्वीन’ बनने के लिए टास्क शुरू हुआ। इस टास्क में शेफाली बग्गा सबसे पहले बाहर हो गईं। शेफाली का मटका देवोलीना ने पानी में डालकर गेम से बाहर कर दिया। वहीं इसके बाद दलजीत ने शहनाज का मटका पानी में डालकर बाहर कर दिया। 

Bigg Boss 13 salman khan Show paras chhabra Ditched Shehnaz gill in nomination task
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

बता दें कि इस टास्क में पारस छाबड़ा ने ही दलजीत को चुना था और दलजीत ने शहनाज को ही क्वीन टास्क से बाहर कर दिया। वहीं ये बात तो सभी जानते हैं कि पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बीच क्या कनेक्शन है। इसके साथ ही आज के टास्क में पता लगेगा कि घर की क्वीन कौन बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 salman khan Show paras chhabra Ditched Shehnaz gill in nomination task
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : colors tv

गौरतलब है कि इससे पहले भी जब नॉमिनेशन टास्क में पारस छाबड़ा को माहिरा और दलजीत में से किसी एक को चुनना था, तब भी उन्होंने माहिरा का समर्थन करते हुए शहनाज को नॉमिनेट कर दिया था। हालांकि बाद में शहनाज को पारस ने गले लगाते हुए ये भी कहा था कि तू हमेशा ऐसा करती है जिससे मुझे गुस्सा आ जाता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 salman khan Show paras chhabra Ditched Shehnaz gill in nomination task
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

इस नॉमिनेश प्रक्रिया के अलावा बात करें तो हाल फिलहाल में ही बिग बॉस में एक और बदलाव भी सामने आया है। वो है बेड शेयरिंग पार्टनर बदलने का, दरअसल शो की शुरुआत में सलमान खान ने खुद सभी को उनके बेड पार्टनर्स के बारे में बताया था लेकिन अब कंटेस्टेंट्स को आजादी है कि वो किसी के साथ भी अपना बेड शेयर कर सकते हैं।

पढ़ें: bigg boss 13: बेड शेयरिंग का कॉन्सेप्ट क्यों खत्म करने पर मजबूर हुए मेकर्स, ये है असली वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed