फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेड पार्टनर के बारे में शहनाज बोलीं-'देर रात छूता है मुझे, हाथ लगाता है', घरवाले हैरान

Sat, 05 Oct 2019 02:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 05 Oct 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill says Siddharth Dey touches me at night
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Dey - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में लड़ाई झगड़ा जारी है। इस बीच शो में शहनाज (Shehnaz Kaur Gill) ने सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) के बारे में ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शहनाज ने मजाक-मजाक में सिद्धार्थ के साथ बेड शेयरिंग को लेकर बड़ी बात कह दी। शहनाज ने पहले यह बात सिद्धार्थ शुक्ला से कही और उसके बाद इस बात को बॉथरूम एरिया में मौजूद लोगों को बताया। यह बात इतनी बढ़ गई कि आरती सिंह ने कहा कि शहनाज को किसी के चरित्र पर इस तरह से मजाक में भी नहीं कहना चाहिए। 

Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill says Siddharth Dey touches me at night
Siddharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

चार अक्टूबर के एपिसोड में दिखाया गया था कि शहनाज बाथरूम एरिया में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) से उनके मजाक में साथ देने की बात कहती हैं। सिद्धार्थ डे बॉथरूम में होते हैं। उसी के बाहर खड़े होकर शहनाज जोर जोर से सिद्धार्थ से कहती हैं- 'ये रात को चिपक जाता है मेरे पास। मुझे हाथ लगाता है।' तभी सिद्धार्थ हंसते हुए कहते हैं 'यह तो गलत बात है।' 

Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill says Siddharth Dey touches me at night
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'मैं इसी वजह से इससे दो-तीन दिनों से बात नहीं कर रही, इग्नोर कर रही हूं। पर वो इतना प्यारा है कि मैं फिर भी उसके साथ बेड शेयर करूंगी।' शहनाज के यह कहते ही सिद्धार्थ डे बाहर आ जाते हैं और सभी हंसने लगते हैं। जिस वक्त शहनाज सिद्धार्थ डे के बारे में यह सब कह रही होती हैं तभी अबु मलिक भी वहां पर आ जाते हैं। अबु मलिक शहनाज से कहते हैं- 'ऐसा मत बोलो किसी के लिए। यह ठीक नहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill says Siddharth Dey touches me at night
Devoleena Bhattacharjee and Aarti Singh - फोटो : voot

अबु मलिक किचन एरिया में जाते हैं और वहां मौजूद लोगों को शहनाज की बात बताते हैं। इस पर आरती कहती हैं- 'बहुत ज्यादा कह देती है वो। यह सब चीजें उसे अभी समझ में नहीं आ रही है। किसी भी मजाक की एक हद होती है। मस्ती करनी है करो लेकिन किसी के चरित्र पर तो मत कहो ऐसा।' तभी देवोलीना कहती हैं- 'हम लोग जितना भी बोले जब तक सिद्धार्थ डे खुद नहीं बोलेंगे तब तक ऐसा होगा। वो भी तो बह जाते हैं हर एक चीज में।'  

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill says Siddharth Dey touches me at night
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, आज 'वीकेंड का वार' है जिसमें सलमान खान सभी घरवालों की क्लास लगाएंगे। इसके अलावा घर की पांच महिला कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। यह कंटेस्टेंट्स हैं दलजीत कौर, रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, शेफाली बग्गा और देवोलीना। हमेशा की तरह इस बार भी इन कंटेस्टेंट में से कोई एक या फिर दो कंटेस्टेंट 'वीकेंड के वॉर 'में बाहर हो सकते हैं। हालांकि प्रशंसकों को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss13: कोएना बोलीं-बॉयफ्रेंड कहता था कि तुर्की चलो, वहां जाते ही तुम्हारा पासपोर्ट जला दूंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed