'बिग बॉस 13' (BiggBoss 13) के घर में बवाल की शुरुआत पहले दिन से ही हो गई थी। असीम और पारस का झगड़ा पहले दिन ही दर्शकों को देखने को मिला। वहीं अब घर का एक ऐसा सदस्य झगड़ा करने वाला है जिसके बारे में शायद ही आपने सोचा हो। अरे जनाब..इस बात का सबूत भी सामने आ गया है। 'बिग बॉस 13' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला लड़ते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ का दिखेगा चौंकाने वाला अवतार, तीन लड़कियों का दिल टूटना तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो वीडियो में शांत और सुलझे हुए दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)घर के दूसरे कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सिद्धार्थ को 'बिग बॉस 'के प्रीमियर के दौरान घर की कुछ जिम्मेदारियां दी गई थीं। पूरे घर में सिद्धार्थ ही इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनके हिस्से सबसे ज्यादा जिम्मेदारी आई हैं। इन जिम्मेदारियों में ब्रेकफास्ट, लंच, शाम की चाय और डिनर के अलावा पूल की सफाई भी शामिल है।
Khaane par hui @sidharth_shukla aur #SiddharthDey mein ladaayi!
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/Juwn6uCHxO
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सिदार्थ शुक्ला राशन की कमी को लेकर सिदार्थ डे को टोकते हैं। जिसे सुनकर सिदार्थ डे नाराज हो जाते हैं और सिद्धार्थ शुक्ला को गुस्सा आ जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। आमतौर पर चुप रहने वाले सिद्धार्थ का यह अंदाज हो सकता है कि उनके प्रशंसकों को थोड़ा चौका दे।
प्रोमो में एक टास्क की भी झलक दिखाई गई है जिसमें घर की लड़कियों को लड़को को दिल देना होगा और उन्हें उनके दिल को रखने के लिए मनाना होगा ,मजे की बात यह है की घर में लड़के सिर्फ 5 हैं और लड़कियां ज्यादा। ऐसे में किसी न किसी का तो दिल टूटेगा तय है।
#BiggBoss13 ke pehle nominations mein tootega kiska dil?
Jaanne ke liye dekhiye #BB13 aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #SalmanKhan pic.twitter.com/FxkN0bNgoA
बिग बॉस का यह 13वां सीजन है। बिग बॉस का प्रीमियर शो 29 सितंबर को था। शो को हिट बनाने के लिए फॉर्मेट में काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार घर की मालकिन के रूप में अमीशा पटेल को लाया गया है, जिनका काम घर के सदस्यों पर नजर रखना है। अमीषा ने पहले दिन घरवालों से कई टास्क करवाए। इसमें राशन वाला टास्क सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस टास्क के लिए अमीषा को ट्रोल भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: अमीषा ने घरवालों से करवाए 'गंदे' टास्क, मुंह से उठवाया सामान, दो के उतरवाए कपड़े