{"_id":"5df9bb598ebc3e87e13be949","slug":"bigg-boss-13-shefali-bagga-midnight-drama-vikas-and-sidharth-locked-her-in-bathroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने कीं ऐसी हरकतें, विकास-सिद्धार्थ ने कर दिया बाथरूम में बंद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने कीं ऐसी हरकतें, विकास-सिद्धार्थ ने कर दिया बाथरूम में बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए। सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस ने दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया था क्योंकि उन्होंने आसिम को धक्का दिया था। इस तरह से सिद्धार्थ के अलावा छह और लोग नॉमिनेट हुए। इन कंटेस्टेंट में विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। नॉमिनेशन में आने पर शेफाली बग्गा परेशान हो जाती हैं। वो अपना खेल बदलती हुई देखी गईं।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
कैप्टेंसी टास्क के दौरान शेफाली काफी एग्रेसिव हो गई थीं। दरअसल टास्क के लिए बनीं दो टीमों में से एक एक कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से गेम से हटना था। विकास गुप्ता शेफाली से कहते हैं कि वो गिव अप कर दें, लेकिन शेफाली इस पर राजी नहीं होतीं। इसी बीच रश्मि देसाई और शेफाली के बीच झगड़ा हो जाता है। गुस्से में शेफाली कैप्टेंसी टास्क के दौरान लगीं तस्वीरें निकालकर फाड़ने लगती हैं और टास्क का पूरा सामान तोड़ देती हैं।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
शेफाली यहीं शांत नहीं बैठने वाली हैं। अपकमिंग एपिसोड में शेफाली जमकर हंगामा करेंगीं। जिससे घरवालों की नींद उड़ जाएगी। विकास गुप्ता और रश्मि देसाई से भिड़ने के बाद शेफाली मधुरिमा तुली से भी झगड़ती दिखीं। मधुरिमा सो रही होती हैं तभी शेफाली उनका कंबल खींच लेती हैं। इसे लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
आधी रात शेफाली के इस ड्रामे से परेशान घरवाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं और समझाते हैं कि वो ऐसा नहीं करें। शेफाली नहीं मानतीं और चम्मच- कटोरी पीटने लगती हैं। जिसके बाद घरवाले अगली रणनीति बनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
विकास गुप्ता कंबल से लपेटकर शेफाली बग्गा को बाथरूम में बंद कर देते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और अरहान भी उनके साथ होते हैं। बाथरूम में बंद शेफाली चिल्लाने लगती हैं जबकि विकास, सिद्धार्थ और अरहान वहां से चले जाते हैं। अब ये आज देखना होगा कि बाथरूम से निकलने के बाद शेफाली का क्या रिएक्शन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।