टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुकी है। बिग बॉस के इस सीजन को अब तक का सबसे सफल सीजन माना गया। इस शो के अंदर जहां कई कंस्टेंट्स के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला तो वहीं कुछ ऐसे भी थे जो अपने प्यार भरे रिश्ते और दोस्ती की वजह से काफी चर्चा में रहे। बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। शो में रहते हुए इन दिनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। ऐसे में अब शेफाली जरीवाला ने पारस और माहिरा के रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली है।
Bigg Boss 13: पारस-माहिरा के रिश्ते पर शेफाली किया बड़ा खुलासा, कहा- 'पारस और माहिरा व्यस्क...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारस और माहिर के साथ शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट थी। शेफाली ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस में अपने सफर और सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में ढेर सारी बाते कीं। पारस और माहिरा के रिश्ते के बारे में बात करते हुए शेफाली जरीवाला ने कहा, 'मैं आपको बता दूं पारस और माहिरा व्यस्क हैं। मैं उनके करियर मूव पर टिप्पणी करने वाली कोई नहीं होती। मुझसे अच्छा इसका जवाब आपको वहीं देंगे। मैंने कभी दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री महसूस नहीं की लेकिन वो एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।'
शेफाली जरीवाला ने आगे कहा, 'पारस का शादी के लिए दुल्हन ढूंढना ये बताता है कि वो माहिरा के कितने करीब हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में रहते हुए पारस और शेफाली के बीच भी झगड़ा देखने को मिला था। झगड़े के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि, 'शो में दौरान मुझे कुछ गलत बातें कही थी लेकिन अब हम दोनों के बीच कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने जो गलत किया उसके लिए मुझसे माफी मांगी तो हमारे झगड़े वहीं खत्म हो गए और हम दोस्त बन गए।' शेफाली ने कहा कि, 'मेरे और पारस के बीच अब शानदार देवर-भाभी वाला रिश्ता है।'
वहीं इन दिनों पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा इन दिनों अपनी एक म्यूजिक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। ये दोनों एक साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे हैं। इसमें माहिरा और पारस क्रिश्चियन दूल्हा दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में माहिरा शर्मा ने सफेद रंग की वेडिंग गाउन पहनी हुई है तो वहीं पारस काले रंग का कोट पहने नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे हैं।
माहिरा शर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए माहिरा ने लिखा- 'अब कुछ बड़ा होने वाला है। क्या आप लोग इसके लिए उत्साहित हैं?' माहिरा के अलावा पारस ने भी शूटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा। एक कैप्शन में पारस ने लिखा- 'वन वूमेन आर्मी' और दूसरे में लिखा- 'कुछ नया पाहिरा।' पारस ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें 'बिग बॉस' की तरह ही दोनों की केमिस्ट्री दिख रही है।
पढ़ें: पारस छाबड़ा के नाम के टैटू का आकांक्षा पुरी ने किया ऐसा हाल, देखकर नहीं होगा यकीन