फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसिम को Bigg Boss 13 का विजेता देखना चाहते थे श्रीसंत, सिद्धार्थ के जीतने पर बोली ये बात

Tue, 03 Mar 2020 06:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Mar 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
S Sreesanth said Asim Riaz most deserving winning contestants in Bigg Boss 13 not Sidharth Shukla
Asim Riaz, S Sreesanth,Sidharth Shukla - फोटो : amar ujala

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। बिग बॉस सीजन 13 के विजेता छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला रहे। वहीं फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज थे। सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर बिग बॉस 13 के दर्शक बंटे हुए नजर आए। कईयों ने उन्हें विजेता के काबिल समझा तो बहुत से ऐसे भी थे जो आसिम रियाज को विजेता के तौर पर देखना चाहते थे। ऐसे में बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट और क्रिकेट खिलाड़ी एस. श्रीसंत ने बिग बॉस के विजेता को लेकर बड़ी बात बोली है। 

S Sreesanth said Asim Riaz most deserving winning contestants in Bigg Boss 13 not Sidharth Shukla
Asim Riaz, S Sreesanth - फोटो : social media

श्रीसंत ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस को लेकर ढेर सारी बाते कीं। श्रीसंत ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में आसिम रियाज सबसे ज्यादा पसंद थे। वह चाहते थे कि आसिम बिग बॉस 13 जीते। श्रीसंत के मुताबिक आसिम ट्रॉफी जीतना के सबसे ज्यादा काबिल कंटेस्टेंट थे। इतना ही नहीं श्रीसंत ने सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर मेकर्स और चैनल को बायस्ड बताया है। 

S Sreesanth said Asim Riaz most deserving winning contestants in Bigg Boss 13 not Sidharth Shukla
sidharth shukla - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि आसिम और सिद्धार्थ में से आसिम को शो जीतना चाहिए था। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए चैनल के बायस होने पर श्रीसंत ने कहा, 'हां यकीनन, बिग बॉस 11 में मेरे अच्छे दोस्त प्रियांक शर्मा को सिर्फ एक धक्का देने पर शो से बाहर निकाल दिया था।' श्रीसंत का मानना है कि आसिम काफी फोकस्ड हैं। गौरतलब है कि आसिम रियाज और एस. श्रीसंत एक साथ जिम में पसीना बहाते हैं। ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
S Sreesanth said Asim Riaz most deserving winning contestants in Bigg Boss 13 not Sidharth Shukla
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

श्रीसंत आसिम रियाज को काफी प्रतिभाशाली मानते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे जबकि फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज थे। सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 को फिक्स्ड बताया था। वहीं कई टीवी के सितारों ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर शो की आलोचना की थी। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनलिस्ट थे। 

विज्ञापन
S Sreesanth said Asim Riaz most deserving winning contestants in Bigg Boss 13 not Sidharth Shukla
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। शो जीतने के बाद सिद्धार्थ को एक चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट को भी अच्छी खासी रकम दी गई है। बिग बॉस 13 की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की। उनके बाद पहले रनर अप आसिम रियाज थे। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं। रश्मि देसाई टीवी की बड़ी नाम हैं लेकिन उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। इसके बाद आरती सिंह पांचवें नंबर पर थीं। वहीं पारस छाबड़ा छठे नंबर पर थे। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: फिनाले से पहले सिद्धार्थ-आसिम के साथ बाहर जाएंगी ये कंटेस्टेंट, होगा बड़ा फायदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed