फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं रश्मि देसाई, बोलीं- 'उसने मेरी ड्रिंक में...'

Tue, 03 Mar 2020 05:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 03 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
rashami desai faces casting couch when at age of 16
rashami desai - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई इन दिनों पार्टियों और इवेंट्स में व्यस्त हैं। वो जहां कहीं भी जा रही हैं पैपराजी घेर लेते हैं। हाल ही में रश्मि ने कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए। रश्मि ने बताया कि वो भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं, ये तब हुआ था जब वो इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं।

rashami desai faces casting couch when at age of 16
Rashami Desai - फोटो : Social Media

अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में रश्मि ने अपने भयावह अनुभव के बारे में बताया कि 'मैं इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी। उसका नाम सूरज था। मुझे नहीं पता कि अभी वो कहां पर है। जब मैं पहली बार उससे मिली थी तो उसने मुझे statistics के बारे में पूछा। मेरी अंग्रेजी उस वक्त अच्छी नहीं थी। मुझे इसका मतलब भी पता नहीं था।'

rashami desai faces casting couch when at age of 16
Rashami Desai - फोटो : Instagram

रश्मि ने आगे कहा कि 'उसे अच्छे से पता था कि मैं इंडस्ट्री में नई हूं और इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता है। वो पहला इंसान था जिसने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की। उसने मुझसे छेड़छाड़ करने की पूरी कोशिश की। मुझसे कहा कि तुम्हें यशराज और बालाजी में काम दिलवा दूंगा। बहुत बेवकूफ बनाता था मुझे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
rashami desai faces casting couch when at age of 16
Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि ने बताया कि 'मैं एक दिन ऑडीशन देने के लिए पहुंच गई। मैं काफी एक्साइटेड होकर गई थी। जब वहां गई तो पता चला कि वहां कोई नहीं है सिवाय उसके। कोई कैमरा नहीं था। कुछ नहीं था। उसने मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाने की और बेहोश करने की पूरी कोशिश की। मैंने उसे मना किया कि मुझे ड्रिंक नहीं चाहिए।' 

विज्ञापन
rashami desai faces casting couch when at age of 16
Rashami Desai - फोटो : twitter

'उतरन' फेम अभिनेत्री ने कहा कि 'मेरी उम्र 16 साल थी। ऐसी लड़की जिसे बाहरी चीजों के बारे में उतना पता नहीं है ऐसे में उसे बेवकूफ बनाना बहुत आसान है। ढाई घंटे बाद किसी तरह से मैं वहां से निकली। अपनी मां को फोन किया और बताया कि मेरे साथ अभी क्या-क्या हुआ। मैंने उनसे बताया कि मैं कम्फर्टेबल फील नहीं कर रही हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि वहां से घर आ जाओ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed