'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi) पहले से ज्यादा और भी खतरनाक हो गया है। इस बार रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के लिए ऐसे टास्क लेकर आए हैं जिसे देखने बाद कई कंटेस्टेंट घबरा भी गए। इस दौरान एक टास्क में कुछ ऐसा हो गया कि टीवी अभिनेत्री ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी से बात करने से ही इनकार कर दिया।
इस वजह से रोहित शेट्टी से नाराज हो गईं ये टीवी अभिनेत्री, बात करने से भी किया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में हाल ही में एक टास्क हुआ था। इस टास्क में तीन मोबाइल फोन को अनलॉक करना था। तीन पासवर्ड दिए गए थे जो अलग-अलग कंटेनर में थे। उन कंटेनर में कीड़े मकौड़ों की भरमार थी। अगर इस टास्क में कंटेस्टेंट्स फेल हो जाते हैं तो उनका फोन तोड़ दिया जाएगा।
इस टास्क को तेजस्वी प्रकाश,आरजे मलिष्का और अमृता खानविलकर ने परफॉर्म किया। इस टास्क को मलिष्का ने जीता। टास्क की शर्त के अनुसार अमृता और तेजस्वी को अपना फोन तोड़ना था। अमृता ने तो अपने फोन टूटने पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया लेकिन तेजस्वी प्रकाश नाराज हो गईं। उन्होंने शो के दौरान कई बार बोला कि वो रोहित शेट्टी से बात भी नहीं करेंगी। हालांकि रोहित शेट्टी ने तेजस्वी को ज्यादा देर तक नाराज नहीं रहने दिया।
'खतरों के खिलाडी़ 10' की शूटिंग इस साल बुल्गारिया में हुई है। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे हैं। करिश्मा तन्ना, धर्मेश येलांदे, करण पटेल,आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, बलराज स्याल, तेजस्वी प्रकाश और अमृता खानविलकर शो का हिस्सा हैं। शो में भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी भी थी जो बाहर हो गई हैं।
भारत में Coronavirus का केस मिलने पर खुश हुई अभिनेत्री, ट्रोल होने के बाद मांगनी पड़ गई माफी