फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज की 'शादी' कराने पर मेकर्स पर भड़के पिता, बोले नहीं माने तो शिवसेना की लेंगे मदद

Sat, 15 Feb 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Feb 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz Gill father angry to makers for arranging marriage show
shehnaz gill - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' अभी खत्म नहीं हुआ लेकिन घर के दो अहम सदस्यों के साथ कलर्स चैनल ने नए शो का एलान कर दिया है। इस नए शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा स्वयंवर करते नजर आएंगे। सामने आए वीडियो में शहनाज दुल्हन बनी हुई हैं। उन्होंने सभी को 17 फरवरी का निमंत्रण दिया है। शहनाज भले ही शो के तुरंत बाद शादी करने के लिए तैयार दिख रही हैं लेकिन ऐसा लग रहा है उनके पिता संतोष सिंह सुख को ये बात रास नहीं आई।

bigg boss 13 shehnaz Gill father angry to makers for arranging marriage show
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

शहनाज गिल के पिता ने मीडिया से बात करते हुए मेकर्स पर नाराजगी जताई है। ट्विटर हैंडल द खबरी ने लिखा कि 'शॉकिंग, शहनाज गिल के पिता स्वयंवर अरेंज करने को लेकर मेकर्स पर भड़के हैं। उन्होंने कहा कि वो ये होने नहीं देंगे। अगर ऐसा होता है तो वो शिवसेना की मदद लेंगे। शहनाज के पिता शिवसेना के सदस्य हैं।' पोस्ट किए एक वीडियो में दावा किया गया है कि शहनाज के पिता ने कहा कि 'चैनल के साथ हमारी मीटिंग है। अगर चैनल नहीं माना तो हम इसके लिए महाराष्ट्र की बड़ी पार्टी शिवसेना की मदद लेंगे।' बता दें कि शहनाज के पिता पंजाब में शिवसेना की ओर से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

bigg boss 13 shehnaz Gill father angry to makers for arranging marriage show
Shehnaz Kaur Gill and Santokh Singh Sukh - फोटो : twitter

शहनाज गिल के पिता कहते हैं कि 'मेरी बेटी को कटरीना कैफ से राखी सावंत बनाना चाहते हैं। मेरी बेटी की ये शादी नहीं होने दूंगा। इन लोगों को पता था कि शहनाज शो जीत सकती है लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला को शो जिताने के लिए मेकर्स ने ये प्लानिंग की है। इसी वजह से शो का प्रोमो पहले ही जारी कर दिया गया है जिससे शहनाज को कम वोट मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz Gill father angry to makers for arranging marriage show
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

शहनाज के पिता ने आगे कहा कि 'मेकर्स ने शहनाज को पूरे सीजन के केवल 10 लाख रुपये दिए हैं। 10 लाख देकर वो मेरी बेटी से क्या-क्या नहीं करवा रहे हैं। बाकी लोगों ने दो-ढाई करोड़ तक लिया है लेकिन उतना योगदान नहीं दिया। मैं 15 तारीख को मिलूंगा इसके बाद उसे वापस लेकर पंजाब चला जाऊंगा।'

विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz Gill father angry to makers for arranging marriage show
aras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
बता दें कि बिग बॉस के खत्म होने के तुरंत बाद ही बिग बॉस के घर में ही एक नए शो की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसका नाम है, 'मुझसे शादी करोगे'। शो का प्रसारण 17 फरवरी से होगा। इस शो के पहले एपीसोड में मशहूर कलाकार सुनील ग्रोवर भी गुत्थी के रूप में नजर आएंगे। गुत्थी की एंट्री इस शो में शहनाज के लिए शगुन का थाल के साथ होगी। 

Bigg Boss 13 का फिनाले आज, आधी रात इन छह कंटेस्टेंट में से एक बनेगा विजेता
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed