सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चित विषय बन गया है। अरहान ने जब से शो में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है तब से उन्होंने रश्मि के बारे में कुछ ऐसी बातें बोली हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके बाद से रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्तों के बीच खटास पैदा हो गई है। ऐसे में बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य सदस्य भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर पीठ पीछे राय दे रहे हैं। इस बीच शहनाज ने रश्मि के बारे में बड़ी बात बोली है।
Bigg Boss 13: क्या गेम खेलने के लिए रश्मि ने किया अरहान के साथ रिश्ते का नाटक ? शहनाज का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला से रश्मि और अरहान के रिश्ते पर बात करती नजर आती हैं। शहनाज कहती हैं कि, 'रश्मि डिप्लोमेटिक है करती कुछ ओर है, सोचना कुछ ओर है। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं अभी कुछ दिनों से इसने (रश्मि) बहुत ही अलग रूल अपनाया है। जैसे ये पहले थी अब ऐसे नहीं है। शहनाज आगे कहती हैं कि जहां तक मैंने समझा है। ये दोनों (रश्मि और अरहान) एक ही स्तर के हैं। अरहान उसकी खींच रहा है बड़े स्तर पर और ये जानबूझकर खिंचवा रही है, क्योंकि उसको गेम में रहने के लिए कुछ नहीं दिख रहा है। भाड़ में गया किसने क्या बोला अभी जो मुट्ठी में है उसे मत जाने दो।'
शहनाज ने आगे कहा कि,'अब उसको गेम सबके साथ बनना है। गेम में सर्वाइव करने के लिए उसके पास यही विकल्प है। क्योंकि बाकी सारे विकल्प उसके हो नहीं सकते। वरना उसको दूसरों के तरीके से चलना पड़ेगा। इसलिए वह अरहान का साथ नहीं छोड़ेगी। इन दोनों का फर्जी रिश्ता दिख रहा है और दोनों तरफ से दिख रहा है। रश्मि अरहान का इस्तेमाल कर रही हैं गेम में बने रहने के लिए और अरहान रश्मि का इस्तेमाल कर रहे हैं।' वहीं हालिया बिग बॉस के गेम की बात करें तो 'बिग बॉस' में नॉमिनेशन टास्क के बाद आज कैप्टेंसी टास्क होगा। कैप्टेंसी टास्क के दो प्रोमो वीडियो आए हैं। वीडियो में शहनाज पारस छाबड़ा पर नाराज होती नजर आ रही हैं। शहनाज की नाराजगी की वजह पारस का बयान है जिसमें वह माहिरा को कैप्टेंसी का दावेदार बनाना चाहते हैं। इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है कि इस बार फिर कैप्टेंसी की दावेदारी की वजह से घर का माहौल बदलने वाला है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि कैप्टेंसी का टास्क इस बार चूहे बिल्ली का खेल होगा। घर के कुछ सदस्य चूहे बनेंगे तो कुछ बिल्ली। वीडियो के मुताबिक चूहे बिल्ली के खेल में दावेदारी पाने के लिए घंटी हथियानी होगी। हालांकि इस प्रोमो में पूरा टास्क क्या है, यह नहीं दिखाया गया है। दूसरे वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज इसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा पर नाराज हो रही हैं। इसके साथ ही यह कह रही हैं मुझे भी दावेदार चाहिए। सिद्धार्थ शहनाज का समर्थन करते हैं। वह कहते हैं 'तू बिल्ली बन और जो करना है वो कर, चिंता मर कर।'
वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज मधुरिमा तुली, विशाल और शेफाली के साथ बैठी होती हैं। शहनाज कहती हैं- 'मुझे एक बात बहुत तकलीफ दे रही है। मैंने उससे पूछा कि इस बार कैप्टन कौन बनेगा वो बोला माहिरा।' यह कहते ही शहनाज रोने लगती हैं। जवाब में विशाल कहते हैं- 'ये तेरे साथ तीसरी बार हो रहा है क्योंकि माहिरा उसके लिए पहले नंबर पर आती है।' इसके बाद विशाल पारस के पास जाते हैं और कहते हैं कि 'एक बार उसके पास जाकर जता तो दे कि वो भी तेरे लिए खास है।' विशाल के यह कहते ही आसिम कहते हैं कि 'प्यार तो वो तुझसे करती है न।' जवाब में पारस कहते हैं- 'मैं तो इससे (माहिरा) से करता हूं।' वीडियो में दिखाया गया है कि पारस पीछे खड़े हैं और शहनाज चिल्लाते हुए कहती हैं- 'मुझे तकलीफ होती है। तू मेरी नजरों से दूर जा, अब फैसला होगा।' सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है।