'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में देवोलीना भट्टाचार्य और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शो में इन दिनों सिद्धार्थ और देवो के बीच कुछ ऐसी बातचीत दिखाई गई है जिससे ना केवल दर्शकों को बल्कि घरवालों को भी ऐसा लगने लगा है। हाल ही में 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है जिसमें इस बात सबूत सामने आ गया है।
BB13: घरवालों के सामने सिद्धार्थ शुक्ला-देवोलीना ने किया प्यार का इजहार, इस वीडियो से खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना एक दूसरे को घूरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला के हाथ में टास्क के दौरान पेंट लग गया था। वीडियो में देवोलीना सिद्धार्थ से कह रही हैं 'आपके हाथ में पेंट लगा हुआ है', इस पर सिद्धार्थ कहते हैं 'तुम मेरे रंग में रंग गई हो ना, फिर हाथ धुलवा दो मेरा।'
इसके बाद सिद्धार्थ का हाथ धुलवाने के लिए देवोलीना किचन में जाती हैं। तभी सभी घरवाले कहते हैं कि दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हो गई है। सिद्धार्थ घरवालों से कहते हैं कि 'जब देवो घर से बाहर गई थीं तब उन्हें उनकी कमी का अहसास हुआ।' जवाब में देवोलीना कहती हैं कि 'तुम्हारे लिए ही तो अंदर आई हूं, बिग बॉस के पैर तक पकड़ लिया था। मैंने कहा था कि मैं सिद्धार्थ को अकेला छोड़कर आई हूं। मेरी आंखों में प्यार दिखाई देता है।'
Ghar ke do virodhi sadasya @Devoleena_23 aur @sidharth_shukla mein hone lagi hai aankh micholi! 👀
Dekhiye inhe aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/W0TELRbjzp
इसके बाद शहनाज देवो से पूछती हैं कि 'आपको सिद्धार्थ और विशाल में कौन अच्छा लगता है?' देवोलीना कहती हैं - 'सिद्धार्थ शुक्ला। उसका जो बर्ताव है मुझे बहुत पसंद है।' इसके बाद शहनाज हंसने लगती हैं। इस नए प्रोमो से इतना तो साफ है कि घर के माहौल में एक बार फिर से प्यार घुलने वाला है।
आपको बता दें, इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को 'बिग बॉस' ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। '
यह भी पढ़ें- BB13: बाहर जाते ही तहसीन पूनावाला ने खोले कई और राज, बोले- 'रश्मि घर में...'