फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: नाराज सिद्धार्थ को मनाने की कोशिश कर रहीं शहनाज, कभी किया KISS तो कभी बहाए आंसू

Wed, 18 Dec 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 18 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fun video
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घरवाले अगर सबसे ज्यादा किसी की दोस्ती पसंद करते हैं तो वो है सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) की। यह दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं और रूठने पर मनाते भी हैं। 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में शहनाज सिद्धार्थ को मनाने के लिए हर कोशिश कर रही हैं। कभी वो रोती हैं तो कभी उन्हें किस करती हैं। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fun video
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'सिद्धार्थ शुक्ला के आते ही फिर शुरू हो गई शहनाज कौर गिल की मस्ती!' वीडियो में आप देखेंगे कि सिद्धार्थ के पास शहनाज आती हैं और कहती हैं- 'तू मुझसे बात करेगा या नहीं?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'नहीं हो गया अभी, खत्म हो गया हमारा।'

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fun video
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'अपनी तेरी सारी फीलिंग हैं लेकिन मुझे जो तकलीफ हुई उसकी कोई फीलिंग नहीं हैं। शहनाज जाती हैं और पानी को आंखों के ऊपर डालती हैं और रोने का नाटक करती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला को किस करती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज सिद्धार्थ को मनाने की सारी कोशिश कर रही हैं लेकिन वो उनसे बात नहीं कर रहे। वीडियो में शहनाज कहती दिखाई दे रहीं-'बड़ा एटीट्यूड वाला है ये। इसका मतलब मेरे साथ खत्म।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fun video
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ के अलावा आरती सिंह नजर आ रही हैं। इन दोनों को ऐसा करते देख वो मुस्कुराती दिखाई दीं। इससे पहले कैप्टेंसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की फिर से बॉन्डिंग देखने को मिली। 'बिग बॉस 13' में 17 दिसंबर के एपिसोड में कैंप्टेंसी टास्क हुआ। पारस छाबड़ा चाहते हैं कि इस हफ्ते माहिरा शर्मा घर की नई कैप्टन बने। इतना सुनते ही शहनाज गिल भड़क जाती हैं। टास्क के दौरान भी शहनाज कई बार पारस पर गुस्सा उतारती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fun video
Siddharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

शहनाज और पारस की नोक झोंक चल रही होती है और सिद्धार्थ खड़े होकर सुनते हैं। तभी शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं, 'तू भी कभी मेरा सपोर्ट नहीं करता है और उसकी हां में हां मिला रहा है।' ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं शहनाज की ये हरकतें देख सिद्धार्थ भी उन्हें छेड़ने से नहीं चूकते। शो में अभी तक सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई है। दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं।

Bigg Boss 13: शहनाज ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, सिद्धार्थ ने यूं दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed