फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने सिद्धार्थ के बगल बैठीं नजर आईं शहनाज गिल, क्या रचा ली गुपचुप शादी

Tue, 02 Feb 2021 04:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill fan made photo got viral
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन फैंस अभी भी सीजन 13 के सबसे रोमांटिक कपल शहनाज और सिद्धार्थ के दीवाने बने हुए हैं। बिग बॉस सीजन 13 में सिडनाज की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। शहनाज तो सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि कई बार दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी बीच सिडनाज की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो फैंस के होश उड़ा रही है।

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill fan made photo got viral
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फैंस को कुछ ऐसा दिख रहा है जो बहुत ही हैरानी भरा है। इस तस्वीर को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए हैं कि शहनाज और सिद्धार्थ ने चोरी छिपे शादी कर ली है। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill fan made photo got viral
सिडनाज - फोटो : Sidnaaz obsession_20 fanpage instagram

दरअसल इस तस्वीर में शहनाज की मांग में सिंदूर दिख रहा है और गले में मंगलसूत्र दिख रहा है। वहीं उनके बगल में सिद्धार्थ शुक्ला भी बैठे नजर आ रहे हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की ये सेल्फी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इससे पहले आप कोई और कयास लगाएं हम आपको बता देते हैं कि ये एक फैन मेड तस्वीर है जो वायरल हो रही है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SIDNAAZ IS ADDICTION (@sidnaaz_obsessed20)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill fan made photo got viral
शहनाज कौर गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

शहनाज और सिद्धार्थ ने शादी नही की है बल्कि सिडनाज के रिलेशनशिप के दीवाने एक फैन ने ये तस्वीर बनाई है। शहनाज और सिद्धार्थ की इस तस्वीर को देखकर बहुत से लोग इस बात को सच मान रहे हैं जबकि ये एक फोटोशॉप तस्वीर है। फिलहाल सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग फैंस को कुछ और ही कहानी बताती है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill fan made photo got viral
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

हाल ही में शहनाज के जन्मदिन की पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आए थे। उन्होंने शहनाज के साथ खूब मस्ती की और उन्हें पूल में भी फेंक दिया था। सिद्धार्थ ही नहीं उनकी मां रीता शुक्ला भी इस जन्मदिन के जश्न में शामिल हुई थीं जिससे सबको पता चल गया  कि सिद्धार्थ और शहनाज के परिवार भी एक दूसरे से मिल जुल रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही सिद्धार्थ और शहनाज किसी बड़े प्रोक्टर पर साथ काम करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed