{"_id":"5e081adb8ebc3e8791705824","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-crying-after-read-her-mother-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: पहली बार घरवालों के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े सिद्धार्थ, संभालती दिखीं शहनाज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: पहली बार घरवालों के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े सिद्धार्थ, संभालती दिखीं शहनाज
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' में इस वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे। रोहित शेट्टी ने पहले सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को समझाया कि दोनों के झगड़े में दोनों ही गलत दिख रहे हैं। कभी सिद्धार्थ की गलती होती है कभी आसिम की। दर्शकों को भी ये काफी नकारात्मक लग रहा है। ऐसे में उन्हें अपने झगड़े सुलझा लेने चाहिए। इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट से मजेदार टास्क करवाए।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इस दौरान घर के सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया गया। रोहित शेट्टी ने पहले कहा कि जो टीम जीतेगी उसे एक खास गिफ्ट दिया जाएगा। उन्हें उनके घर से आए गिफ्ट दिए जाएंगे लेकिन टास्क खत्म होने के बाद रोहित शेट्टी ने दोनों ही टीमों को गिफ्ट दिए। इस दौरान सिद्धार्थ के घर से एक फोटो फ्रेम और चिट्ठी आई। जिसे देख सिद्धार्थ इमोशनल हो जाते हैं।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शो में सिद्धार्थ को इस तरह इमोशनल पहली बार देखा गया। सिद्धार्थ की मां ने उनके लिए ये चिट्ठी लिखकर भेजी है जिसे पढ़ते हुए वो रो देते हैं। सिद्धार्थ को रोता देख शहनाज उनके पास आती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। सिद्धार्थ के पास खड़ी शेफाली बग्गा कहती हैं कि चिट्ठी में पहली लाइन लिखी है 'कैसी तबीयत है बेटा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'चिट्ठी पढ़कर खुश हो गया? कुछ निगेटिव तो नहीं है। शो में तू घरवालों को बदनाम कर रहा है या नाम बना रहा है?' शहनाज की बात सुनकर सिद्धार्थ हंसने लगते हैं और कहते हैं कि हां वो बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सिद्धार्थ की मां ने चिट्ठी में लिखकर भेजा कि 'स्मार्ट बनकर खेलो। घर में सभी तुझे याद करते हैं। दूसरे के साये मत बनो और किसी के उकसावे में मत आओ।' चिट्ठी मिलने के बाद सिद्धार्थ बिग बॉस का शुक्रिया करते नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।