{"_id":"5e0b27ac8ebc3e88217d3362","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-dance-together-in-one-frame","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरहान के बेघर होने के बाद हुई न्यू ईयर पार्टी, रश्मि और सिद्धार्थ साथ में डांस करते आए नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अरहान के बेघर होने के बाद हुई न्यू ईयर पार्टी, रश्मि और सिद्धार्थ साथ में डांस करते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 01 Jan 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : social mediA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 13 का हर दिन बेहद दिलचस्प होता जा रहा है । इस बार शो से अरहान खान घर से बेघर हो गए। अरहान की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। तब वो दो हफ्ते बाद ही वोट आउट हो गए थे। इसके बाद फिर अरहान को घर में लाया गया। अब 3 हफ्तों बाद उनकी फिर से घर वापसी हो गई । अरहान का पूरा खेल रश्मि के आस-पास घूमता था।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
अब शो का एक नया प्रोमाे सामने आया है । इसमें घर के सभी सदस्य नए साल की पार्टी मनाते हुए नजर आ रहे हैं । बिग बॉस ने घरवालों के लिए ये पार्टी रखी । इस प्रोमो की खास बात ये थी कि पार्टी में रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला एक साथ डांस करते दिखे । ये पार्टी अरहान के घर से जाने के बाद हुई थी ।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि और सिद्धार्थ एक ही फ्रेम में एक जैसा डांस स्टेप करते नजर आए । बता दें कि घर में रश्मि और सिद्धार्थ की एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती है । ऐसे में दोनों का साथ खड़े होकर डांस करना काफी दिलचस्प है । पिछले दिनों वीकेंड का वार में रश्मि और सिद्धार्थ, सलमान के सामने ही लड़ पड़े थे । दोनों ने एक-दूसरे पर चाय फेंक दी थी ।
Aaj New Year party kijiye #BiggBoss13 ke tedhe ishtyle mein! 💃🏻
Dekhiye yeh shaandaar party raat 10:30 baje!
हाल ही के वीकेंड के वार में भी रश्मि और सिद्धार्थ की आपस में झड़प हो गई । सलमान के सामने रश्मि कहती हैं, 'हमारी कभी आपस में बनी ही नहीं।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, 'आपको बताऊं कब-कब बनी है, क्या-क्या बनी है, नहीं ना।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बाहर की बातें कर रही है। पीछे आती है खुद। गोवा तक पहुंच गई थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Twitter
रश्मि और सिद्धार्थ कलर्स टीवी के ही सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ नजर आए थे। सीरियल के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। रश्मि ने बिग बॉस में कहा था कि 'हमारे सेट पर बहुत ही गंदे तरीके से लड़ाई झगड़े होते थे। प्रोडक्शन इतना परेशान हो चुका था कि हम दोनों में से किसी एक को निकालना चाहता था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।