फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान के सामने सिद्धार्थ ने किया शहनाज को Kiss, दोनों का दिखा रोमांटिक अंदाज

Mon, 30 Dec 2019 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla kissed to shehnaaz gill see salman khan reaction
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। इस बार सिद्धार्थ-शहनाज रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों को साथ देखना फैंस को बहुत पसंद आता है तभी तो उन्हें नया नाम सिडनाज मिला है। 

bigg boss 13 sidharth shukla kissed to shehnaaz gill see salman khan reaction
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस होस्ट करते हुए सलमान खान को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों ने सलमान के गाने पर डांस किया। सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज आते हैं जो गाना 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज की बारी आती है जो 'चाशनी' गाने पर रोमांस करते दिखे।

bigg boss 13 sidharth shukla kissed to shehnaaz gill see salman khan reaction
bigg boss 13 - फोटो : voot

गाने की शुरुआत में सिद्धार्थ शहनाज को किस करते हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। शहनाज सिद्धार्थ के बाद माहिरा-पारस ने 'कैरेक्टर ढीला' गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दी। वहीं शेफाली जरीवाला ने 'माशाल्लाह' गाने पर डांस किया। रश्मि और अरहान ने 'साथिया तूने क्या कहा' पर कपल डांस किया। रश्मि बग्गा, आरती और मधुरिमा ने मिलकर 'प्रेम रतन धन पायो' पर परफॉर्म किया। आखिर में सभी घरवाले 'स्वैग' गाने पर जमकर झूमते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla kissed to shehnaaz gill see salman khan reaction
bigg boss 13 - फोटो : voot

इससे पहले जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla kissed to shehnaaz gill see salman khan reaction
bigg boss 13 - फोटो : voot

शनिवार को बिग बॉस में सलमान नहीं निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे थे। इस दौरान रोहित शेट्टी ने घरवालों को एक टास्क दिया। सिद्धार्थ और शहनाज को गाने पर डांस करना था लेकिन शहनाज ने जिस तरह से मजाकिया अंदाज में डांस किया सभी हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।

Bigg Boss 13: रश्मि ने उछाली निजी बातें, भड़कें सिद्धार्थ ने कहा- 'मेरे पीछे गोवा तक पहुंच गई थी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed