'बिग बॉस 13' में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच झगड़ा हुआ। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ ने शो छोड़ने की बात कही। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ये मुझे छेड़ता रहता है और इसका कोई अंत नहीं है। मैं ये शो छोड़ रहा हूं। अभी इसी वक्त। ये इस शो में रह सकता है।' ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट ने इस तरह शो छोड़ने की बात कही। आगे की स्लाइड में देखिए उन कंटेस्टेंट की लिस्ट...
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित इन पांच कंटेस्टेंट ने खोया आपा, शो से निकालने की कर चुके हैं मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ घर में कई बार झगड़ा हुआ। जब मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा तो वो बिग बॉस से घर से निकालने की मांग करते हैं। बिग बॉस दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और कहते हैं कि आपसी सहमति से बताएं कि दोनों में से कौन बाहर जाना चाहता है। इसके बाद विशाल कहते हैं कि वो घर से नहीं जाना चाहते हैं।
वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान एक टास्क देते हैं जो शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच होता है। इस दौरान घर के बाकी सदस्यों को बताना होता है कि दोनों में से ज्यादा जेलस कौन है। अधिकतर सदस्यों ने शहनाज का नाम लिया। सलमान भी शहनाज से कहते हैं कि जब सभी लोग कह रहे हैं कि जेेलस हो तो मतलब जेलस हो। इसके बाद शहनाज अपना आपा खो देती हैं और कहने लगती हैं उन्हें घर से बाहर जाना है। वो इस घर में नहीं रहना चाहती हैं हालांकि बाद में शहनाज शांत शो जाती हैं।
रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला मिलकर माहिरा शर्मा के होठों का मजाक बनाते हैं। इसके बाद शहनाज और माहिरा शेफाली की मिमिक्री करते हैं। रश्मि के हाथ में तौलिया से बनाया हुआ एक गुड़िया होता है जिसे शहनाज खींचती हैं। इस छीना झपटी में रश्मि की उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो जाता है। फ्रैक्चर हो जाने के बाद रश्मि कहती हैं कि वो घर में नहीं रहना चाहती हैं। इसके अलावा एक मौका ऐसा भी आता है जब सलमान ने रश्मि के लिए घर का दरवाजा खोल दिया था। दरअसल रश्मि ने शो के कैमरामैन पर ताना मारते हुए कहा था कि उन्हें निगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है। रश्मि की इन बातों को सुन वीकेंड का वार के दौरान सलमान कहते हैं कि 'मैं आपके लिए दरवाजे खोल रहा हूं। आप जा सकती हैं।'
शेफाली बग्गा शो से एविक्ट हो चुकी हैं लेकिन वो भी घर में रहते हुए बाहर निकालने की मांग कर चुकी हैं। एक टास्क के दौरान शेफाली और शहनाज के बीच झगड़ा होता है। झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि शेफाली बिग बॉस से बाहर निकालने के लिए कहने लगती हैं।
ग्लैमर में जान्हवी-सारा को टक्कर देती हैं अनुराग कश्यप की बेटी, सात तस्वीरों में देखें बोल्ड अंदाज