सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर बन गए हैं । वहीं आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप बने हैं । पारस छाबड़ा घर से 10 लाख रुपये लेकर बाहर हो गए थे। वहीं आरती सिंह को अबु धाबी का स्पेशल टूर पैकेज मिला । शहनाज गिल और रश्मि देसाई टॉप 4 कंटेस्टेंट थे । स्टेज पर आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला पहुंचे थे । बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला बेहद खुश हैं । उन्हें 50 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिला ।
Bigg Boss 13: शो जीतने के बाद सिद्धार्थ ने दिया पहला इंटरव्यू, आसिम के बारे में बोल दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी ट्रॉफी घर आ चुकी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है । वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं । उन्होंने अपने इस वीडियो में फैंस को धन्यवाद कहा । सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की । लोगों का कहना है कि मेकर्स ने पक्षपात करके सिद्धार्थ को जिता दिया है ।
कुछ फैंस कह रहे हैं कि आसिम को जीतना चाहिए था तो कुछ शहनाज का नाम ले रहे हैं । सिद्धार्थ के जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #FixedWinnerSidharth, #ScriptedBiggBoss13 जैसे हैश टैग ट्रेंड कर रहे हैं।
The poll results are in, and Hindustan Times readers want Sidharth Shukla to win Bigg Boss 13. The controversial contestant took 44% of the votes, ahead of Saturday's season finale. Following Sidharth in the number two position was Asim Riaz, who garnered 35% of the votes. pic.twitter.com/NmaUZV0M6d
ट्रॉफी जीतने के बाद सिद्धार्थ मीडिया से भी मिले । उन्होंने अपने पहले इंटरव्यू में कहा, 'वो ट्रॉफी जीतकर बहुत खुश हैं । जब स्टेज पर पहुंचा था तो बहुत नर्वस था । कुछ समझ नहीं आ रहा था । मैं चाहता था कि मैं जीतूं और मैं जीत गया । मेरी मां भी बहुत खुश हैं । घर के अंदर था तो यही लग रहा था कि कैसा दिख रहा हूं । क्या कर रहा हूं । आसिम को हराकर जीतने का मेरा कोई इरादा नहीं था ।'
'बस मैं जीतना चाहता था । उसको हराने के बारे में मैंने सोचा नहीं था । बाहर आकर मैं उससे मिला और अब सब अच्छा है । शहनाज के साथ मेरा बॉन्ड अच्छा रहेगा । मैं उसका शुक्रिया अदा करता हूं कि वो मेरे साथ खड़ी रही । सलमान सर ने बहुत सलाह दीं । मेरे लिए वो बहुत मायने रखती थीं । घर में उनकी सलाह काम आईं।'
Bigg Boss 13: विजेता बनते ही शहनाज ने सिद्धार्थ को किया Kiss, क्या घर के बाहर भी रहेगा ऐसा रिश्ता