फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अभिनेत्री ने आसिम के भाई उमर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'स्टॉक करते हैं'

Tue, 11 Feb 2020 01:57 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 11 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sonal Vengurlekar angry on Asim Riaz brother umar Riaz said he stalked her
उमर रियाज, आसिम रियाज, सोनल - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के साथ उनके भाई उमर भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उमर रियाज और छोटे पर्दे की अभिनेत्री सोनल वेंगुर्लेकर का झगड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में अभिनेत्री ने बिग बॉस के बाहर आसिम की श्रुति नाम की गर्लफ्रेंड होने का दावा किया था जिसको उमर ने पूरी तरह से झूठ बताया था। अब सोनल वेंगुर्लेकर ने उमर रियाज पर स्टॉक करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने उमर को डेट किया जिसे वह अब झूठ बता रहे हैं। 

Bigg Boss 13 Sonal Vengurlekar angry on Asim Riaz brother umar Riaz said he stalked her
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot

दरअसल बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए सोनल वेंगुर्लेकर ने आसिम रियाज के बारे में कहा था कि उनकी बाहर श्रुति नाम की गर्लफ्रेंड है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब वह उमर रियाज की गर्लफ्रेंड थीं तो उस समय उमर ने आसिम की गर्लफ्रेंड से मिलवाया था। वहीं अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सोनल वेंगुर्लेक को डेट करने की बात पर उमर ने कहा था कि हम मिलते थे, हैंग आउट करते थे लेकिन कभी डेट नहीं किया। मेरा कभी कोई रिलेशनशिप में नहीं था। इससे ज्यादा और कम कुछ भी नहीं है। मैं कभी भी सोनल या उसकी दोस्तों के पास नहीं गया, जैसा कि वह कह रही हैं। वह मुझ पर जितने भी आरोप लगा रही हैं सब बेबूनियाद हैं। आप मेरे पास आते हैं और मुझसे मेरा नंबर मांगते हैं और फिर कहते हैं कि मैं आपके साथ फेम पाने के लिए था?'

Bigg Boss 13 Sonal Vengurlekar angry on Asim Riaz brother umar Riaz said he stalked her
सोनल - फोटो : Social Media

वहीं अब इस पूरे मामले में सोनल वेंगुर्लेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार सोनल ने उमर रियाज के साथ डेटिंग की खबरों को सच बताया है। अभिनेत्री ने बताया कि उमर के साथ उनका अफेयर था। सोनल ने कहा कि, वह झूठ बोल रहा है। वह ऐसा क्यों कर रहा है मैं ये नहीं समझ सकती। वह बोल रहा है कि मैं और मेरी दोस्त ने उससे उसका नंबर मांगा था। सॉरी, लेकिन उसे मेरा नंबर चाहिए था और जब मैंने मना कर दिया तो वह इंस्टाग्राम पर मुझे स्टॉक करने लगा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sonal Vengurlekar angry on Asim Riaz brother umar Riaz said he stalked her
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo

गौरतलब है कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री सोनल आसिम के भाई उमर रियाज की दोस्त रह चुकी हैं। सोनल ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि 'आसिम डेढ़ साल तक अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति के साथ लीव-इन में रह रहे थे और उमर ने उन्हें आसिम की गर्लफ्रेंड से मिलवाया भी था'। सोनल ने सोशल मीडिया पर अपनी और आसिम रियाज की कुछ व्हॉट्सएप चैट शेयर की। इस चैट में उमर रियाज ने सोनल को आसिम की लव लाइफ के बारे में बात करने पर सवाल उठाया। वहीं इस दौरान वह सोनल को फ्लॉप अभिनेत्री और छपरी टिकटॉक तक कह दिया। सोनल ने इन चैट्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। हालांकि सोनल का ये अकाउंट आधिकारिक नहीं था।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sonal Vengurlekar angry on Asim Riaz brother umar Riaz said he stalked her
Umar Riaz and Asim Raiz - फोटो : you tube

सोनल ने इन चैट्स को वायरल करते हुए लिखा था, 'देखो सच्चाई सामने आने के बाद उमर रियाज कैसे बर्ताव कर रहे हैं। अगर मैं फ्लॉप एक्ट्रेस या छपरी टिकटॉक स्टार भी हूं तो मैं खुश हूं, क्योंकि जो भी हूं अपने दम पर हूं। कम से कम किसी और के फेम पर नहीं जीती।' सोनल की इस पोस्ट पर बाकी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दी। आसिम के फैन्स जहां इस मामले को लेकर सोनल को आड़े हाथ ले रहे हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं सोनल को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। 

पढ़ें: गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ पर बोलीं स्वरा भास्कर, 'पागलपन और अवसाद'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed