{"_id":"5d8f79c88ebc3e014c4b60ab","slug":"bigg-boss-13-tv-actress-mahira-sharma-enters-in-salman-khan-show-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 13 में टीवी की खूबसूरत 'चुड़ैल' की एंट्री, माहिरा को म्यूजिक वीडियो ने बनाया स्टार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 13 में टीवी की खूबसूरत 'चुड़ैल' की एंट्री, माहिरा को म्यूजिक वीडियो ने बनाया स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के सीजन 13 की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने फुल ऑन मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इस बीच टीवी अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने शो में नजर आने वाली हैं।
2 of 5
माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा शर्मा टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सब टीवी के शो 'Y.A.R.O का टशन' से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल, नागिन 3 में काम किया है। माहिरा ने नागिन 3 में चुड़ैल जामिनी का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
3 of 5
माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
25 नवंबर को जन्मी माहिरा खाली समय में डांस करना और गाने सुनना पसंद करती हैं। माहिरा के इंस्ट्रग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वैसे माहिरा को लोग टीवी शो में तो काफी पसंद करते थे। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि शो में भी माहिरा के डांस का जलवा और फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि माहिरा टिक टॉक पर भी काफी फेमस हैं। हाल ही में सिंगर जस मानक के साथ माहिरा का पंजाबी गाना लहंगा यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था। गाने में जस मानक और महिरा शर्मा की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी। इसके अलावा भी माहिरा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर माहिरा शो में नजर आईं तो दर्शकों को जरूर एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा। बात बिग बॉस 13 की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो हमेशा की तरह करीब तीन महीने चलेगा। इसका ग्रैंड फिनाले चार जनवरी 2020 को होगा। वहीं इस बार बिग बॉस घर को भी लोनावला से मुंबई में ही शिफ्ट कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।