'बिग बॉस 13' में शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान होस्ट के लिए नहीं पहुंचे। ये देख उनके फैंस को निराशा हुई। सलमान की जगह निर्देशक रोहित शेट्टी घर के अंदर गए और घरवालों को कई टास्क दिए। आज सलमान घर के अंदर जाएंगे। इस दौरान सलमान कुछ ऐसा करेंगे जो बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा।
Bigg Boss 13: गंदे टॉयलेट-किचन देख खुद साफ करने पहुंचे सलमान खान, बोले- 'किसी को शर्म नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खुद मुख्य घर के अंदर जाएंगे। सलमान के साथ शो के दो क्रू मेंबर भी होंगे। इस वक्त घरवाले बेडरूम में होते हैं। सबसे पहले किचन में पहुंचकर सलमान खुद ही किचन साफ करने लगते हैं। ये देख घरवाले हैरान रह जाते हैं और उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहते हैं। सलमान फ्रिज से खराब हुई सब्जियां और दूसरा सामान निकालकर डस्टबिन में रखने लगते हैं। उन्हें देखकर पारस कहते हैं कि 'हमने तो फ्रिज में देखा ही नहीं।'
किचन के बाद सलमान बाथरूम एरिया की ओर पहुंचते हैं जहां वो बाथरूम साफ करते हैं। जब सलमान बाथरूम की ओर जाते हैं विशाल समेत दूसरे घरवाले उन्हें सफाई करने के लिए मना करते हैं। घरवाले लगातार उनसे माफी मांगते रहते हैं।
Gharwalon ke duties na karne ki wajah se khud @beingsalmankhan aaye hai ghar saaf karne! Watch #WeekendKaVaar tonight at 9 PM.
Anytime on @justvoot @vivo_india @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/m4bLtBhI2B
मुख्य घर से निकलकर सलमान होस्ट के लिए मंच पर पहुंचते हैं। स्क्रीन पर सलमान को देख आसिम कहते हैं, 'सॉरी सर।' इस पर सलमान कहते हैं कि 'किस बात के लिए सॉरी? यहां पर किसी को भी शर्म नहीं है। सब अपने को तीस मार खां समझते हैं।'
इस हफ्ते शहनाज घर की कप्तान बनी हैं। उनकी कप्तानी में घर के कई सदस्य काम को लेकर उलझते दिखे। घरवालों के काम नहीं करने से घर गंदा दिखा। जिसके बाद सलमान खुद उन्हें सबक सिखाने पहुंचे।
Gharwalon ke beech phir hui khaane par tu tu main main, kya capatin #ShehnaazGill kar paayegi isse solve?
Dekhiye aaj raat 9 baje only on #BiggBoss!
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/YDIgmbnjYr
Bigg Boss 13: पहली बार घरवालों के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े सिद्धार्थ, संभालती दिखीं शहनाज