फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में जन्मदिन का सरप्राइज देख रो पड़े सलमान, संभालना हुआ मुश्किल

Sun, 29 Dec 2019 04:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Dec 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan cried when Bigg Boss celebrates his birthday video viral
Salman Khan - फोटो : twitter

सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस' से दस साल से जुड़े हैं। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) सलमान का दसवां सीजन है जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। हालांकि सलमान कई बार इस शो को बीच में ही छोड़ने की बात कर चुके हैं। इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान को बिग बॉस ऐसा सरप्राइज देंगे जिसके बाद उनकी आंखें नम हो जाएंगी। इस बात का सबूत प्रोमो वीडियो है जिसमें सलमान रोते हुए नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan cried when Bigg Boss celebrates his birthday video viral
Salman Khan - फोटो : twitter

दरअसल, सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को था। जन्मदिन के बाद दबंग खान का यह पहला 'वीकेंड का वार' है जिसे वह होस्ट करेंगे। इसी वजह से 'बिग बॉस' खुद सलमान को सप्राइज देंगे। 'बिग बॉस' सलमान को उनके 'बिग बॉस' के दस साल के सफर का एक वीडियो दिखाएंगे। इस वीडियो को देखकर सलमान भावुक हो गए और रो पड़े। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan cried when Bigg Boss celebrates his birthday video viral
Salman Khan - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान से बिग बॉस कह रहे हैं- 'आपके इस सफर को दस साल पूरे हो रहे हैं। आपने अक्सर यह बात दोहराई है कि आप इस शो से जुदा होना चाहते हैं लेकिन हमें भी मालूम है कि यह शो और इस शो से जुड़ी यादें आपके दिल के कितनी करीब है।' वीडियो में सलमान बिग बॉस को शुक्रिया कहते हुए आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan cried when Bigg Boss celebrates his birthday video viral
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI

जन्मदिन पर सलमान ने मीडिया के साथ केक काटा था। सलमान को बधाई देने के लिए हजारों फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर भी पहुंचे थे। सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी पर आए थे। उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया। इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए। सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan cried when Bigg Boss celebrates his birthday video viral
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान का जन्मदिन का जश्न इस बार और भी शानदार रहा क्योंकि वो दूसरी बार मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता ने बेटी को सलमान के जन्मदिन के दिन जन्म दिया। इस बच्ची का नाम अर्पिता ने आयत रखा है। सलमान की आयत के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान आयत के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, निशाने पर होंगे घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed