कुशल पंजाबी की आत्महत्या के बाद टीवी इंडस्ट्री के सितारे सदमे में हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। इस बीच टीवी की जानी मानी हस्ती एकता कपूर ने कुशल पंजाबी के आखिरी पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस कमेंट में एकता कपूर ने अपने दिल की बात बेबाक अंदाज में कही।
कुशल पंजाबी के आखिरी पोस्ट पर एकता कपूर ने लिखा, 'नरक में बिता लिया समय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशल पंजाबी ने आखिरी तस्वीर बेटे कियान के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस तस्वीर पर एकता कपूर ने कमेंट किया- 'किसी को डिप्रेशन की वजह से हम लोगों ने खो दिया। हम लोग हार गए। आपने नरक में बिता लिया अपना समय।' एकता कपूर के अलावा कुशल पंजाबी की इस तस्वीर पर कई और सितारों ने कमेंट किया।
करणवीर बोहरा ने लिखा- 'तुम हमेशा याद किए जाओगे मेरे भाई। तुम अब अच्छी जगह पर हो।' करणवीर बोहरा के अलावा श्रद्धा मल्होत्रा ने लिखा- 'हैरान हूं, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on
इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। कुशल के निधन के बाद निजी जिंदगी से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कुशल और उनकी पत्नी ऑड्री डॉलेन से जुड़ी बड़ी जानकारी दी। स्पॉटब्वॉय ने अपने रिपोर्ट में लिखा- 'कुशल और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यह दोनों अलग रह रहे थे। मनमुटाव के बीच कुशल हाल ही में शंघाई भी गए थे।'
रिपोर्ट के मुताबिक कुशल आखिरी बार पत्नी ऑड्री डॉलेन से सुलह करने के लिए शंघाई गए थे। बातचीत में पत्नी ऑड्री डॉलेन ने सुलह करने के इनकार कर दिया। कुशल ने इस बात को अपने दोस्तों से छिपा कर रखा कि वह पत्नी से सुलह करने गए थे। उन्होंने यही बताया कि वह पत्नी और बच्चे कियान से मिलने गए हैं। हालांकि कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे।
Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, निशाने पर होंगे घरवाले