फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13: शो में चौकाएंगे ये मॉडल और लेखक, सलमान से है इनका खास कनेक्शन

Sun, 29 Sep 2019 10:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Sep 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS 13 writer Siddharth Dey model Asim Riaz In Salman Khan Show Bigg boss
मॉडल आसिम रिआज और लेखक सिद्धार्थ डे - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का 13वां सीजन की शुरुआत हो चुकी है। एक बार फिर दर्शकों को मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज और सलमान खान का डिफरेंट स्टाइल। बिग बॉस के शुरू होने के पहले से ही नामों को लेकर कयास शुरू हो गए थे। ऐसे में दो नाम ऐसे हैं जिनपर बहुत ज्यादा फोकस तो नहीं किया जा रहा है लेकिन कही न कही दबी आवाज में शोर मचा रहे हैं।

BIGG BOSS 13 writer Siddharth Dey model Asim Riaz In Salman Khan Show Bigg boss
मॉडल आसिम रिआज और लेखक सिद्धार्थ डे - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडल आसिम रिआज और लेखक सिद्धार्थ डे भी शो में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि आसिम एक मॉडल हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आसिम के इंस्टाग्राम पर कई फोटोज हैं जिसमें वो अपनी शानदार बॉडी दिखा रहे हैं। आसिम के अलावा सिद्धार्थ डे सलमान खान के काफी खास माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ सलमान खान के शो 'द-बैंग: द टूर' की स्क्रिप्ट लिखते हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ कई और शोज के लिए भी स्क्रिप्टिंग कर चुके हैं।

BIGG BOSS 13 writer Siddharth Dey model Asim Riaz In Salman Khan Show Bigg boss
bigg boss 12 - फोटो : voot

वैसे ये तो बात हो गई सिद्धार्थ और आसिम की। लेकिन अब आपको बताते हैं बिग बॉस के बारे में कुछ और बातें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम देखने को मिल सकती है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है इन सीरियल से प्रेरित होकर बिग बॉस की थीम 'हॉरर' हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS 13 writer Siddharth Dey model Asim Riaz In Salman Khan Show Bigg boss
salman khan bigg boss

बता दें कि इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बना है। एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने इस बात का खुलासा किया था। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता बीते 7 साल से बिग बॉस का सेट डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बात करते हुए कहा था कि 'बिग बॉस 13' का सेट लोनावला से शिफ्ट हो गया है।  

विज्ञापन
BIGG BOSS 13 writer Siddharth Dey model Asim Riaz In Salman Khan Show Bigg boss
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram

'बिग बॉस' से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया गया था। ट्वीट के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 13' के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे। 

पढ़ें: 'बिग बॉस' के अब तक के 12 विजेता, शो के बाद किसी की बदली किस्मत तो कोई चला रहा ज्वैलरी की दुकान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed