बिग बॉस 14 फिनाले की रेस से अली गोनी बाहर हो गए हैं। अब विनर की रेस में सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही बचे हैं। शो से अली गोनी आउट हो चुके हैं, सलमान खान ने बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। वहीं, अली के आउट होने से पहले सलमान ने टीज करने के लिए निकी का नाम लिया, इसे सुनते ही निकी बोल पड़ीं कि उन्हें बीते हफ्ते कम वोट मिले थे इसलिए उन्हें लगता है कि वो आउट होने वाली हैं। लेकिन बाद में सलमान ने अली गोनी का नाम लिया। वहीं, अली गोनी के बिग बॉस 14 के घर से बहार होने पर राहुल वैद्य बेहद इमोशनल हो जाते हैं और निकी फूट-फूट कर रो पड़ीं।
Bigg Boss 14: शो से बाहर हो गए अली गोनी, जैस्मिन भसीन की ये गलती एक्टर पर पड़ी भारी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फैसले के बाद अली गोनी के फैंस को करारा झटका लगा है। साथ ही वह हैरान हैं कि अली गोनी को निक्की तंबोली से कम वोट्स कैसे मिले हैं। कई लोगों का मानना है कि अली का गेम जैस्मिन भसीन ने दोबारा एंट्री से खराब हुआ था। दरअसल, बिग बॉस 14 के घर में फैमिली वीक के दौरान जैस्मिन अली गोनी का कनेक्शन बनकर आई थी। इस दौरान वह पुरानी बातों पर ही बात करती दिखी। जिसके बाद अली गोनी काफी चिढ़ते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अली के फैंस का मानना है कि जैस्मिन भसीन की गलती उन पर भारी पड़ी है।
इससे पहले राखी सावंत ने बिग बॉस 14 को अलविदा कह दिया है और उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ा है। इस तरह शो में शुरू से पैसे लेकर शो छोड़ने की बाद करने वाली राखी सावंत ने मौका देखकर चौका मार दिया है। बता दें कि टिकट टू फिनाले के लिए राखी सावंत ने बिग बॉस विनर की राशि में से 14 लाख रुपये कटवा दिए थे। इस तरह वही 14 लाख रुपये उन्हें मिल गए हैं जबकि विजेता 36 लाख रुपये के लिए खेलेगा।
मालूम हो कि बिग बॉस के टॉप पांच कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट अली गोनी हैं। वह प्रति सप्ताह 14 लाख रुपये लेते हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर रुबीना दिलैक हैं, जो कि प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये लेती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य की बात करें तो वह प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये फीस लेते हैं। बिग बॉस के इन पांच कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट अली गोनी थे। प्रति सप्ताह 14 लाख रुपये लेते हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर रुबीना दिलैक हैं, जो कि प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये लेती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य की बात करें तो वह प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये फीस लेते हैं।