{"_id":"5fe31d908ebc3e3d41437666","slug":"bigg-boss-14-bjp-leader-sonali-phogat-reveals-she-faced-mental-torture-after-husband-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: पति की मौत के बाद लोगों ने किया था इस भाजपा नेता का मानसिक उत्पीड़न, अब पहुंचीं सलमान खान के शो में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: पति की मौत के बाद लोगों ने किया था इस भाजपा नेता का मानसिक उत्पीड़न, अब पहुंचीं सलमान खान के शो में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : file photo
Link Copied
टीवी पर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में एक और नए कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। यह कंटेस्टेंट मशहूर टिक टॉक स्टार और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट हैं। सोनाली फोगाट ने हाल ही में बिग बॉस 14 के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो में जाने से पहले उन्होंने मीडिया के बात की और अपनी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Trending Videos
2 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाली फोगाट ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद उन्हें किस तरह से अपनी जिंदगी में संघर्ष करना पड़ा। उनका यह संघर्ष एक टिक टॉक कलाकार के अलावा नेता के तौर पर भी था। सोनाली फोगाट ने यह भी बताया कि पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय सोनाली फोगाट काफी अकेली पड़ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाली फोगाट ने अपने मीडिया इंटरव्यू में कहा, 'मैं बहुत विनम्र पृष्ठभूमि से संबंध रखती हूं। मेरा जन्म एक किसान के घर में हुआ था। मैंने 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की थी और इसके बाद मेरी शादी कर दी गई। शादी के बाद मैंने कुछ करने का तय किया, ताकि दुनिया को दिखा सकूं कि महिला कमजोर नहीं होता है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं।
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाली फोगाट ने आगे कहा, 'हरियाणा जहां केवल पुरुष घर से बाहर जा सकते हैं। मेरे सुसराल वालों ने मुझे आगे पढ़ने की अनुमति दी, लेकिन वह नहीं चाहते थे कि मैं बाहर जाकर काम करूं। बावजूद इसके मैंने अपने पति को इसके लिए राजी किया और अनुमति ली। मेरा संघर्ष यह था कि मैं अभिनय की दुनिया में जाना चाहती थी, लेकिन कोई मेरी मदद करने वाला नहीं थी। मैंने सब कुछ खुद से किया। इसके बाद मैं राजनीति से जुड़ी, जिसके लिए मेरे पति ने भी मेरी मदद की, लेकिन उनकी मौत के बाद मैंने लोगों की असलियत और महिलाओं के प्रति उनका नजरिया देखा।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : file photo
सोनाली फोगाट ने आगे कहा, 'अगर एक महिला दिखने में अच्छी है और अकेली हैं तो उसको जीने की अनुमति नहीं है। वह मानसिक उत्पीड़न झेलती है और उसके बारे में गलत बातें होती हैं। लोग हर तरह से आपको जबरदस्ती घर बैठाने की कोशिश करते हैं या फिर उसका फायदा उठाते हैं। मेरे पति के निधन के बाद मैंने ऐसी कई कठनाइयों का सामना किया, जिसने मुझे और मजबूत बनाया।' इसके अलावा सोनाली फोगाट ने अपने बारे में और भी कई खुलासे किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।