{"_id":"5fe2f1768ebc3e3d5a44e4ba","slug":"dil-toh-happy-hai-ji-actress-donal-bisht-reveals-a-south-film-director-once-asked-her-to-sleep-with-him-for-a-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दिल तो हैप्पी है जी' की अभिनेत्री डोनल बिष्ट का खुलासा, कहा- 'निर्देशक ने रोल के बदले रखी साथ सोने की शर्त'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'दिल तो हैप्पी है जी' की अभिनेत्री डोनल बिष्ट का खुलासा, कहा- 'निर्देशक ने रोल के बदले रखी साथ सोने की शर्त'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डोनल बिष्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटना अक्सर सुनने को मिलती हैं। कई अभिनेत्रियां इस घटना का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि बहुत सी अभिनेत्रियां खुलकर कास्टिंग काउच पर बोलती हैं और अपने साथ हुई दर्दनाक घटना के बारे में भी बताती रहती हैं। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने भी अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे में खुलासा किया है।
Trending Videos
2 of 5
डोनल बिष्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
डोनल बिष्ट छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय किया और छोटे पर्दे पर दर्शकों के दिलों को जीता है। हाल ही में डोनल बिष्ट ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने टीवी सीरियल्स के अलावा इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में भी बताया है। साथ ही उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
डोनल बिष्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बात करते हुए डोनल बिष्ट ने कहा, 'एक समय ऐसा था जब मुझे एक शो के लिए सेलेक्ट किया गया था, पैसे तय हो गए थे, तारीख दे दी गई थी, फिर अचानक से मुझे उस प्रोजेक्ट से बेदखल कर दिया गया और कहा गया की मेरी जगह उन्हें कोई और अभिनेत्री चाहिए। इसके बाद से मुझे और मेरे परिवार को इस बात का यकीन हो गया था कि वह मुंबई में किसी पर भरोसा करने लायक नहीं है।'
4 of 5
डोनल बिष्ट
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यहां सभी झूठ बोलते हैं, लेकिन अभिनय के प्रति मेरे प्रेम ने मुझे आगे और प्रयास करते रहने की हिम्मत दी। मैं ऑडिशन देती रहती थी। एक जगह बात बनी भी, लेकिन यह भी एक बुरे हादसे से कम नहीं था। एक साउथ फिल्म के फिल्ममेकर ने मुझसे एक रोल के बदले साथ में सोने की मांग की। मैंने उस शख्स के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की।'
विज्ञापन
5 of 5
डोनल बिष्ट
- फोटो : social media
डोनल बिष्ट ने आखिरी में कहा, 'मैं गलत ढंग से इससे नहीं जुड़ना चाहती थी। मैं अपने काम की पूजा करती थी। मुझे पता था कि भले ही मेरा संघर्ष थोड़ा लंबा होगा मगर मैं सही तरीके से इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करूंगी।' डोनल बिष्ट के इस खुलासे की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि वह टीवी सीरियल दिल तो हैप्पी है जी, रूप-मर्द का नया स्वरूप और लाल इश्क में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।