बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस सीजन में पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स आए हैं। जिससे मनोरंजन और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच जो इस सीजन के कंटेस्टेंट्स हैं वो भी समय समय पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज खोलते रहते हैं। हाल ही में शो के एक कंटेस्टेंट एजाज खान ने भी अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ राज खोले हैं। साथ ही उन्होंने एक एक्स कंटेस्टेंट पर इसको खराब करने का आरोप भी लगाया है।
Bigg Boss 14: एजाज खान ने बताया उनकी लव लाइफ के विलेन का नाम, बोले- 'आने दे उसको मैं...'
दरअसल शो के ही दौरान बीते दिनों एजाज ने बताया था कि उनके साथ एक ऐसा कुछ हुआ था जिससे वो महिलाओं से बात करने से पहले दो बार सोचते हैं। बाद में उन्होंने ये भी बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए थे। इस वजह से वो बुरी तरह फंस गए थे। अब बीते दिनों एक्टर ने अपनी लाइफ के बारे में एक और खुलासा किया है।
एजाज खान ने अभिनव शुक्ला से बातचीत के दौरान इन सी बातों का खुलासा किया। एजाज कहते हैं वो घर में आने वाले उस शख्स से जरूर इस बारे में बात करेंगे जिसने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को भड़काया था। आगे एजाज खान ने कहा कि उनके कई दोस्त उन्हें सलाह देते थे कि वो भी उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दें, मगर वे ऐसा नहीं कर रहे। बता दें कि एजाज यहां पर विकास गुप्ता के बारे में बात कर रहे थे।
एजाज ने कहा, ‘मुझे कई दोस्तों ने सलाह दी कि मैं उसके खिलाफ केस करूं। पर पता है मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वो किसी की बेटी है।’ एजाज ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि उस लड़की ने ये बात मानी कि उसने ऐसा किसी के कहने पर किया है। ये बताते हुए एजाज ने उंगलियों से 'वी' साइन बनाया। इससे यही लग रहा है कि एजाज का इशारा विकास गुप्ता की ओर है। ये सब सुनकर अभिनव भी दंग रह गए। एजाज ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘आने दे उसको, मैं दिखाता हूं।’
बता दें कि विकास गुप्ता ने हाल ही में दोबारा घर में एट्री की है। एजाज खान और विकास गुप्ता का रिश्ता बिग बॉस के घर में कुछ खास नहीं है। दोनों के बीच कुछ खास बातचीत नहीं होती है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ दूरियां बनाते हुए ही देखा गया है। हालांकि ये दोनों एक दूसरे को कापी अच्छी तरह से जानते हैं दोनों ने ही खेल के दौरान ये साबित किया है। जिससे पता चलता है कि इन दोनों के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आगे इनके रिश्तों की कड़वाहट क्या खेल पर कोई असर डालेगी।
पढ़ें: चार फिल्म संस्थाओं के विलय का मुंबई फिल्म जगत में स्वागत, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और फिक्की भी समर्थन में
