{"_id":"5fbf2baeb1c65b06bd26ef33","slug":"bigg-boss-14-eijaz-khan-reveals-his-wedding-was-called-off-in-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14: साल 2015 में होते होते रह गई थी एजाज खान की शादी, शो में बताया क्यों टूटा था रिश्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14: साल 2015 में होते होते रह गई थी एजाज खान की शादी, शो में बताया क्यों टूटा था रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान
- फोटो : instagram/eijazkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 में अभी तक एजाज खान एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं। शो में एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी है हालांकि कई बार दोनों के बीच लड़ाइयां भी हुई हैं। एजाज खान ने अब अपने सिंगल होने की वजह का खुलासा किया है।
2 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram
राहुल वैद्य ने एजाज से पूछा कि क्या कभी वे शादी के नजदीक पहुंचे थे? इस पर उन्होंने बताया कि साल 2015 में वे शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन एक महीना पहले ही सब खत्म हो गया। वे और उनकी मंगेतर उस मुद्दे को सुलझा नहीं पाए थे।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : कलर्स टीवी
एजाज कहते हैं कि 'साल 2015 में मेरी शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से एक महीना पहले सब खत्म हो गया। दोनों परिवारों के बीच कुछ मुद्दों पर बात उलझ गई थी, जिसे मैं और मेरी मंगेतर सुलझा नहीं पाए। ये उसकी गलती नहीं थी बल्कि हम दोनों की ही गलती थी। आपसी सहमति से हमने सब खत्म करने का फैसला लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एजाज खान
- फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज कहते हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि हम दोनों में से कोई भी तैयार था। बुनियादी मुद्दे थे। सब कुछ तय था और सब कुछ खत्म हो गया। वह चली गई और मैं सब कुछ हार गया। कुछ मसले हम लोग सुलझा नहीं पाए। मैं मानसिक बीमारी से निकल नहीं पा रहा था। ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया थी।'
विज्ञापन
5 of 5
एजाज खान
- फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज आगे कहते हैं कि 'कई बार ऐसा वक्त आता है, जब मैं अकेलेपन से डरता हूं। कभी-कभी मैं खुद से डरता हूं। 2015 से लेकर 2017 तक, दो साल मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे। पर अब मुझे पता है कि थेरेपी करवाना अच्छा है। किसी दूसरे पर भरोसा करना अच्छा है। ये बहुत जरूरी है कि जो जैसा है, आप उसे उसी तरह स्वीकार करिए। मैं इसी तरह का हूं और इसी तरह का महसूस भी कर रहा हूं।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।