फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: नोरा फतेही ने अपने ठुमकों से बढ़ाई 'गरमी', सलमान खान को पड़ी भारी

Mon, 22 Feb 2021 12:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 22 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Finale: Salman Khan joins Nora Fatehi in doing Garmi signature step
नोरा फतेही, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 के विजेता का एलान चंद मिनटों में हो जाएगा। बिग बॉस 14 ट्रॉफी के लिए प्रतियोगियों के बीच एक भयंकर प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिसमें अली गोनी और राखी सावंत पहले ही बाहर हो चुके हैं। फिनाले की इस रात में चार चांद लगाने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। वहीं अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी अपनी हाजिरी लगाई। इतना ही नहीं बिग बॉस फिनाले में नोरा ने शानदार प्रस्तुति भी दी।

Bigg Boss 14 Finale: Salman Khan joins Nora Fatehi in doing Garmi signature step
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 के फिनाले में नोरा ने अली गोनी के साथ ‘साकी-साकी’ सॉन्ग पर डांस किया। दर्शकों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। इसके बाद नोरा अपना मशहूर स्टेप करती हैं जो उन्होंने अपने गरमी गाने में किया है। नोरा के साथ कदम से कदम मिलाने सलमान खान भी आए। इसके बाद जो कुछ भी स्टेज पर हुआ उसे देखकर सभी हंसते-हंसते लोट पोट हो गए।

Bigg Boss 14 Finale: Salman Khan joins Nora Fatehi in doing Garmi signature step
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नोरा के साथ उनका सिग्नेचर स्टेप करते समय सलमान स्टेज से लुढ़ककर नीचे आ गए। इस घटना का प्रोमो वीडियो कलर्स ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Finale: Salman Khan joins Nora Fatehi in doing Garmi signature step
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देख सकते हैं कि सलमान नोरा के स्टेप की नकल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि स्टेप करते समय वह स्टेज से नीचे आ गिरते हैं। नोरा फतेही सलमान को पकड़ने की कोशिश भी करती हैं लेकिन वह उनके हाथ नहीं आते हैं। यह वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब तक इस वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Finale: Salman Khan joins Nora Fatehi in doing Garmi signature step
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। शो के बाद नोरा को फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर में डांस करने का मौका मिला था। दिलबर के बाद नोरा ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए। हाल ही में नोरा का गाना छोड़ देंगे बहुत सुपरहिट साबित हुआ। इसके अलावा नोरा जल्द ही फिल्म भुज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा अजय देवगन के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed